चित्रांशी जारोली और अस्मिता पटेल को जैन दिवाकर पदक







उदयपुर।
दसवीं और बारहवीं कक्षा में उत्तम अंक प्राप्त करने पर छात्रा चित्रांशी जारोली एवं अस्मिता पटेल को जैन दिवाकर रजत पदक से सम्मानित किया जाएगा। कन्हैयालाल सुरेशचंद्र धींग प्रतिष्ठान, बंबोरा की ओर से ये रजत पदक श्राविकारत्न उमरावदेवी धींग की स्मृति में प्रतिवर्ष प्रदान किए जाते हैं। चित्रांशी को शास्त्रीय भाषा प्राकृत के सामायिक, प्रतिक्रमण, वीरस्तुति (पुच्छिस्सुणं) आदि भी कंठस्थ हैं।
जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ (मानित विश्वविद्यालय), उदयपुर में 14 अगस्त को आयोजित युगधारा के वार्षिक धींग पुरस्कार समारोह में दोनों छात्राओं को कुलपति कर्नल प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत सम्मानित करेंगे।
संयोजक डॉ. दिलीप धींग ने बताया कि इन छात्राओं ने अपनी मेहनत, लगन और शानदार सफलता से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों का मान बढ़ाया है। सम्मान के अंतर्गत ग्यारह ग्राम के शुद्ध चांदी के जैन दिवाकर पदक के साथ ही प्रमाण-पत्र, शॉल, मेवाड़ी पाग और मुक्ताहार प्रदान किये जाएंगे।





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अहमदाबाद में श्रीमती जेठीदेवी संकलेचा का निधन, नेत्रदान कर बनीं समाज के लिए प्रेरणा

कर्णावती यूनिवर्सिटी में गढ़सिवाना की योगिता (देविका) जैन को गोल्ड मेडल

नाहटा परिवार द्वारा आयोजित "रिषभ राज संघोत्सव" का शुभ मुहूर्त प्रदान

तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद की वार्षिक सभा हुई सम्पन्न,प्रदीप बागरेचा बने नए अध्यक्ष

भाव अशुभ शुभ हो पहले POETRY

मिलावट के खिलाफ जागरूकता की जरूरत :- अशोक बाफना

अग्रवाल समाज का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट: मदुरै स्थित तथनेरी देवभूमि (श्मशान गृह) में वेटिंग हॉल का उद्घाटन 10 मार्च को

राजभवन में हुआ PYS का 212वां सेशन — आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरिश्वरजी म.सा. ने दी “ब्लैक बॉक्स” के ज़रिए खुद को समझने की सीख

पत्नी की याद में समर्पण की मिसाल: चूरू के व्यापारी निर्मल सेठिया ने यूके में रचा इतिहास

गढ़ सिवाना में होगा चातुर्मास का ऐतिहासिक संगम: प्रमुख पदाधिकारियों की घोषणा