*राजस्थान स्कूल में आज़ादी का जश्न, देशभक्ति से भरा माहौल*
अहमदाबाद (दिनेश देवड़ा धोका)
राजस्थान सेवा समिति के तहत चल रहे राजस्थान स्कूल में इस बार स्वतंत्रता दिवस खूब जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह-सुबह ही स्कूल तिरंगे की खूबसूरत सजावट से चमक उठा और वन्दे मातरम की गूंज ने सबके दिल देशभक्ति से भर दिए।
मुख्य मेहमान के तौर पर आए मशहूर उद्योगपति सिद्धार्थ चौधरी ने झंडा फहराया और बच्चों को देश के लिए मेहनत और ईमानदारी से काम करने का संदेश दिया। इस मौके पर राजस्थान सेवा समिति के सचिव दीपचंदजी बाफना, सहसचिव राजेंद्रजी बागरेचा, ट्रस्टी वंशराजजी संघवी, बाबूलालजी कवाड़, पुखराजजी मुथा, महावीरजी चौधरी, राजेशजी बालर आमंत्रित मेहमानों मे रमेशजी बागरेचा, रिनेश भंसाली, बाबूलालजी लुनिया, फॉर्चून टाइम्स के संपादक किशोरजी लुंकड़ और स्वतंत्र पत्रकार दिनेश देवड़ा धोका भी मौजूद रहे।
स्कूल की टीचर्स ने मिलकर एक शानदार स्कूल एंथम सांग पेश किया, जिसे स्कूल की HR मेम शिप्रा अग्रवाल ने लिखा और म्यूजिक टीचर जायमीन सुथार ने संगीतबद्ध किया। इसके बाद छोटे-छोटे बच्चों ने देशभक्ति से भरे डांस किए, जिन पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही।
फिर बच्चों ने पहलगाम और ऑपरेशन सिन्दूर पर एक ज़बरदस्त नाटक किया। नाटक इतना असरदार था कि पहलगाम की आतंकी घटना वाले दर्दभरे सीन देख कई लोगों की आंखें भर आईं, जैसे यह सब उनके सामने ही हो रहा हो।
सभी ट्रस्टी और मेहमानों ने बच्चों की तारीफ करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में भी उनमें देश के लिए कुछ करने का जो जज़्बा है, वह काबिल-ए-तारीफ है। टीचर्स और स्टाफ ने जिस तरह बच्चों को तैयार किया, उनमें देशप्रेम जगाया और देश के लिए योगदान देने की प्रेरणा दी वह मेहनत सच में सराहने लायक है।
कार्यक्रम के आखिर में बच्चों को इनाम देकर सम्मानित किया गया और स्कूल प्रशासन की तरफ से धन्यवाद कहा गया। समापन पर सबको मिठाई और नमकीन बांटकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें