घर-घर तपस्वी बहुमान : जैन यूथ फेडरेशन अहमदाबाद की अनूठी पहल
अहमदाबाद।
नगर की अग्रणी संस्था जैन यूथ फेडरेशन द्वारा घर-घर तपस्वी बहुमान का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। संस्था की टीम ने समग्र अहमदाबाद के सिवांची मालाणी क्षेत्रों में जैन समाज के विभिन्न संप्रदायों के तपस्वियों का उनके निवास स्थान पर जाकर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान अट्ठाई, मासक्षमण, सिद्धितप, वर्षीतप व अन्य उच्च तपस्या पूर्ण करने वाले तपस्वियों का कुंकुम तिलक, भेंट व “तपस्वी अमर रहें” जैसे जयघोषों के साथ सम्मान एवं अनुमोदना की गई।
जैन यूथ फेडरेशन कई वर्षों से यह अभिनव कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उनका कहना था – “तपस्वियों का सम्मान करने से उनका मनोबल बढ़ता है और समाज में तप-त्याग की भावना को नई प्रेरणा मिलती है।”
इस वर्ष तपस्वियों के अभिनंदन का लाभ समदड़ी प्रवासी मुथा परिवार भूपतराज, मिलनकुमार, देवांगकुमार , अमितकुमार, हितेषकुमार , आकाशकुमार, यश , विकास, सिद्धी , अभिषेक , रौनक , लब्धि काँटेर परिवार ने लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष अमित काँटेर, सचिव निर्मित जिन्नाणी, कोषाध्यक्ष निर्मल बागरेचा, संस्थापक अध्यक्ष संदीप मदानी, निवर्तमान अध्यक्ष विकास मेहता, सामाजिक उपाध्यक्ष प्रदीप रांका सहित जैन यूथ फेडरेशन की पूरी टीम ने सक्रिय योगदान दिया।
सिवांची मालाणी जैन समाज के बंधुओं ने इस सराहनीय कार्य की जमकर प्रशंसा की और कहा कि इस प्रकार की अनुमोदना से न केवल तपस्वियों का उत्साह बढ़ता है बल्कि पुण्य की प्राप्ति होती है।
यह जानकारी मुकेश आर. चौपड़ा ने प्रेस विज्ञप्ति में दी।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें