_फुर्सत की घड़ी, बातों की लड़ी, हल्का-फुल्का,मन रसीला।_ _हँसी की फुहार,किस्सों की डोली, जुड़ते हैं दिल,बनते हम जोली।_ _मन बहलाए, पल को सुहाना, अपनों से बातें, याराना पुराना।_ _कभी खबर नई, कभी याद पुरानी, जीवन में लाए रंगत सयानी।_ _मगर ध्यान रहे, सीमा न लांघे, किसी के भी दिल पर तीर न साधे।_ _चुगली की धूल, बुराई का कुआँ, कर दे रिश्तों को पल में धुआँ।_ _समय अनमोल है,इसे न खोना, बेकार की बातों में कभी न जाना।_ _सकारात्मक हो हर एक चर्चा, जीवन में आए आनंद की वर्षा।_ _गपशप है मीठी सी एक धारा, मन को सुकून दे,लाए उजियारा_ _गपशप है जिंदगी का एक हिस्सा, बिना उसके नीरस है किस्सा_ _गपशप से तनाव कम होता, बिना उसके गम दूर न होता_ _चुगली से परहेज़ कभी किसी का चमन न उजड़े, इसका ख्याल रखना_ _यही है गपशप की परिभाषा, कभी तोला कभी माशा_ _हँसी और ज्ञान का हो संगम, जीवन बने एक सुंदर सरगम।_ _✍🏻दिनेश दोशी_