राजस्थान सेवा समिति के ट्रस्टी श्री अशोकजी बाफना का प्रेरणादायी संबोधन
अहमदाबाद :- राजस्थान सेवा समिति के ट्रस्टी श्री अशोकजी बाफना द्वारा राजस्थान हिंदी हाई स्कूल में आयोजित कक्षा 12वीं के अभिभावक सम्मेलन में दिया गया संबोधन सभी के लिए अत्यंत प्रेरणादायी रहा। उन्होंने न केवल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर दिशा दी, बल्कि अभिभावकों को भी नई सोच और सकारात्मकता की ओर प्रेरित किया। अपने संबोधन में श्री बाफना ने शिक्षा के महत्व, पारिवारिक सहयोग और अनुशासन पर विशेष बल दिया। उनके विचारों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया और उन्होंने सभी को बच्चों के सपनों को साकार करने हेतु सहयोग और मार्गदर्शन देने का संदेश दिया। राजस्थान सेवा समिति की ओर से श्री अशोकजी बाफना को उनके अमूल्य समय, मार्गदर्शन और प्रेरणास्पद वक्तव्य के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकगण, अभिभावक और राजस्थान सेवा समिति के पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।