सिवाना सेवा समिति, सूरत का वार्षिक स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

 



सूरत, दिनांक 15 जून:

सिवाना सेवा समिति, सूरत द्वारा आयोजित वार्षिक स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन तेरापंथ भवन, सिटी लाइट, सूरत में हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के वातावरण में संपन्न हुआ। इस आयोजन में संस्था के सभी सदस्य परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति रही म्यूजिकल हाऊजी, जिसे श्री अरुण कानुंगा ने अत्यंत रोचक एवं अनोखे अंदाज में प्रस्तुत किया। इस मनोरंजक हाऊजी ने सभी उपस्थितजनों को झूमने पर मजबूर कर दिया।


संगीतमय संध्या की शोभा बढ़ाई श्री विपुल छाजेड़ और श्री मनीष गुलेच्छा ने, जिन्होंने जैन स्तवन और भजन के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण रचा।

वहीं, श्रीमती भावना छाजेड़ द्वारा प्रस्तुत नवकार मंत्र और गणेश वंदना ने समस्त श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।


इस आयोजन का संदरूप लाभार्थी रहा:

श्रीमान शा ओटमलजी मांगीलालजी मिलापचंदजी अमृतलालजी भरतकुमारजी अरुणकुमारजी दीपककुमारजी भावेशकुमारजी भव्यजी विवानजी युवानजी निकुंजजी एवं समस्त गोवर्धन गौत्र चौधरी परिवार (गढ़ सिवाना - सूरत - तैनाली)

फर्म: राजेन्द्र स्टील, तैनाली


कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष श्री सोहनजी गुलेच्छा, मंत्री श्री विमल जी बालर  संयोजक श्री सुरेश जी चोरड़िया, पदाधिकारी गण एव कार्यकरणी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।


स्नेह मिलन में आपरेशन सिन्दूर पर आधारित सेल्फ़ीपोइंट को सभी सदस्यो से खूब सराहा और जमकर फोटोग्राफी और रील्स बनाई ।


यह आयोजन समिति की एकजुटता, समाज सेवा की भावना और स्नेहबंधन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल रहा।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अहमदाबाद में श्रीमती जेठीदेवी संकलेचा का निधन, नेत्रदान कर बनीं समाज के लिए प्रेरणा

नाहटा परिवार द्वारा आयोजित "रिषभ राज संघोत्सव" का शुभ मुहूर्त प्रदान

कर्णावती यूनिवर्सिटी में गढ़सिवाना की योगिता (देविका) जैन को गोल्ड मेडल

तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद की वार्षिक सभा हुई सम्पन्न,प्रदीप बागरेचा बने नए अध्यक्ष

भाव अशुभ शुभ हो पहले POETRY

मिलावट के खिलाफ जागरूकता की जरूरत :- अशोक बाफना

अग्रवाल समाज का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट: मदुरै स्थित तथनेरी देवभूमि (श्मशान गृह) में वेटिंग हॉल का उद्घाटन 10 मार्च को

राजभवन में हुआ PYS का 212वां सेशन — आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरिश्वरजी म.सा. ने दी “ब्लैक बॉक्स” के ज़रिए खुद को समझने की सीख

पत्नी की याद में समर्पण की मिसाल: चूरू के व्यापारी निर्मल सेठिया ने यूके में रचा इतिहास

धर्म जड़ नहीं, एक प्रवाह है- आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरीजी म.सा. का गिरधर नगर में प्रेरणादायक प्रवचन