नाकोड़ा ट्रस्टी महेन्द्र बागरेचा का अहमदाबाद दौरा — मैत्री वात्सल्य धाम का किया अवलोकन

 



अहमदाबाद, 18 जून:

आज नाकोड़ा तीर्थ ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री महेन्द्रजी बागरेचा अहमदाबाद प्रवास पर पधारे। इस दौरान उन्होंने मैत्री वात्सल्य धाम का अवलोकन किया, जो विशेष रूप से साध्वी म.सा. के लिए एक शांत, सेवामय और स्वास्थ्यसुविधा युक्त उपाश्रय के रूप में कार्यरत है।

यहां वे साध्वी म.सा. निवास करती हैं जो अस्वस्थ हैं, इलाज करवा रही हैं या विहार करने की स्थिति में नहीं हैं। धाम में उनके लिए डॉक्टर, दवाइयां, गर्म पानी, गोचरी, लाइब्रेरी और ICU जैसी विशेष चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

वर्तमान में करीब 200 साध्वी म.सा. यहाँ निवासरत हैं। भवन में 44 साध्वी म.सा. के लिए कमरे और 30 कमरे वैयावच्छ या इलाज हेतु पधारे यात्रियों के लिए हैं।

महेन्द्रजी बागरेचा  स्वतंत्र पत्रकार दिनेश देवड़ा धोका के साथ वहा पहुचे । वहाँ के ट्रस्टी श्री अतुल भाई गांधी से भवन की संपूर्ण सेवाओं और प्रबंधन की जानकारी ली। इस दौरान जो बात सबसे विशेष रही  वो महेन्द्रजी बागरेचा द्वारा बताया कि नाकोड़ा ट्रस्ट की ओर से भी जल्द ही ऐसे दो संकुल बनाएं जाएंगे जहाँ एक साधु भगवंत और एक साध्वी भगवंत के लिए विशेष व्यवस्था होगी। यह सुनकर श्री अतुल गांधी ने न केवल प्रसन्नता जताई, बल्कि कहा कि ऐसी सेवा की सोच वास्तव में पूजनीय है और यदि इस योजना में कोई जानकारी या मार्गदर्शन चाहिए, तो वे हमेशा मदद के लिए तैयार हैं।

मैत्री वात्सल्य धाम के एक और ट्रस्टी राजेशजी सालेचा से भी फोन पर बात हुई और उन्होंने भी इस भावी सेवा कार्य के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

यह अहमदाबाद दौरा महेन्द्रजी बागरेचा के लिए केवल एक अवलोकन नहीं बल्कि एक नई प्रेरणा का क्षण बना। उन्होंने साफ कहा कि —

"नाकोड़ा जैसे तीर्थ में साधु-साध्वी भगवंतों की आरोग्य सेवा के लिए ऐसा भवन बनाना समय की माँग है और ट्रस्ट मंडल इसे साकार करेगा।"

निस्संदेह, इस भावी भवन की योजना जैन समाज के लिए एक बड़ी सौगात है। इससे न केवल साधु-साध्वी भगवंतों को समर्पित सुविधाएँ मिलेंगी, बल्कि नाकोड़ा तीर्थ का सेवा स्वरूप और भी विस्तृत होगा।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अहमदाबाद में श्रीमती जेठीदेवी संकलेचा का निधन, नेत्रदान कर बनीं समाज के लिए प्रेरणा

नाहटा परिवार द्वारा आयोजित "रिषभ राज संघोत्सव" का शुभ मुहूर्त प्रदान

कर्णावती यूनिवर्सिटी में गढ़सिवाना की योगिता (देविका) जैन को गोल्ड मेडल

तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद की वार्षिक सभा हुई सम्पन्न,प्रदीप बागरेचा बने नए अध्यक्ष

भाव अशुभ शुभ हो पहले POETRY

मिलावट के खिलाफ जागरूकता की जरूरत :- अशोक बाफना

अग्रवाल समाज का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट: मदुरै स्थित तथनेरी देवभूमि (श्मशान गृह) में वेटिंग हॉल का उद्घाटन 10 मार्च को

राजभवन में हुआ PYS का 212वां सेशन — आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरिश्वरजी म.सा. ने दी “ब्लैक बॉक्स” के ज़रिए खुद को समझने की सीख

पत्नी की याद में समर्पण की मिसाल: चूरू के व्यापारी निर्मल सेठिया ने यूके में रचा इतिहास

धर्म जड़ नहीं, एक प्रवाह है- आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरीजी म.सा. का गिरधर नगर में प्रेरणादायक प्रवचन