सिवांची मालानी जैन संघ अहमदाबाद उत्तर का स्नेहमिलन समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न*

 



अहमदाबाद - राजस्थान प्रान्त के सिवांची मालानी क्षेत्र के जैन समाज के प्रवासी बंधुओ के संगठन सिवांची मालानी जैन संघ अहमदाबाद उत्तर का स्नेहमिलन समारोह रविवार 15 जून को रुक्मणि बेन भावसार कम्युनिटी हॉल साबरमती में आयोजित हुआ जिसमे सिवांची मालानी क्षेत्र के प्रवासियों ने उत्साह व उमंगपूर्वक भाग लिया।



संस्था के मीडिया प्रभारी मुकेश आर. कंकुचौपडा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि संघ के अध्यक्ष राजेंद्र भंसाली , मंत्री भरत गोठी , कोषाध्यक्ष विजयराज चौपड़ा , स्नेहमिलन के लाभार्थी : दीपचंदजी जीरावला,  मूलचंदजी सालेचा , घेवरचंदजी तातेड़, रमेशजी बोकड़िया, अशोकजी मांडोत, पोष  दशमी लड्डू वितरण के लाभार्थी रूपचंदजी संकलेचा  आदि मंचासिन हुए । शैलेष पटवारी की मधुर वाणी से नमस्कार महामंत्र की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । अलका सालेचा, खुशाली भंसाली , समता सालेचा व रंजू सालेचा ने सुंदर मंगलाचरण व स्तवन की प्रस्तुति पेश की व मधुर वाणी से सभी को मंत्रमुग्ध किया ।

अध्यक्ष राजेंद्र भंसाली  ने स्वागत संबोधन दरम्यान सभी आगन्तुकों का स्वागत कर संघ की गतिविधियों  पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम दरम्यान अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों को मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । तत्पश्चात स्नेहमिलन के सभी लाभार्थी परिवारो का बहुमान , अभिनंदन संघ की ओर से माल्यार्पण, खेस, साफा व मोमेंटो द्वारा किया गया।

कार्यक्रम दरम्यान समाज की प्रतिभा पायलट मोक्षा अरविंद शाह का अभिनंदन किया गया ।वक्ता हनुमानचंद व अशोक मांडोत ने समाज के महत्वपूर्ण कार्यक्रम स्नेहमिलन पर प्रकाश डाला ।

 वक्ताओं ने समाज को सुदृढ़ बनाने हेतु सामाजिक , धार्मिक , मानवीय , जीवदया कार्यों के लिए प्रेरित किया । उल्लेखनीय है की संघ द्वारा स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बी 12 मेडिकल कैंप , यात्रा प्रवास , जीवदया व मानव सेवा के कार्य संपादित किए जाते है ।

 

संस्था के फाउंडर ट्रस्टी महावीर छाजेड़ ने सिवांची मालानी क्षेत्र के परिवारजनों में आपसी परिचय की नींव मजबूत करने के उद्देश्य से संस्था की स्थापना की बात कही व समाज के सभी परिवारजनों को संस्था के सदस्य बनाने के लिए प्रेरित किया ।


अंत मे संघ के मंत्री भरत गोठी द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश आर.चौपडा ने किया  ।

संस्था के तृतीय स्नेहमिलन कार्यक्रम में सभी समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्नेहमिलन को सफल बनाया ।


समाचार प्रेषक : 

मुकेश आर. कंकुचौपडा

मीडिया प्रभारी

सिवांची मालानी जैन संघ अहमदाबाद उत्तर

9440548931



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अहमदाबाद में श्रीमती जेठीदेवी संकलेचा का निधन, नेत्रदान कर बनीं समाज के लिए प्रेरणा

नाहटा परिवार द्वारा आयोजित "रिषभ राज संघोत्सव" का शुभ मुहूर्त प्रदान

कर्णावती यूनिवर्सिटी में गढ़सिवाना की योगिता (देविका) जैन को गोल्ड मेडल

तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद की वार्षिक सभा हुई सम्पन्न,प्रदीप बागरेचा बने नए अध्यक्ष

भाव अशुभ शुभ हो पहले POETRY

मिलावट के खिलाफ जागरूकता की जरूरत :- अशोक बाफना

अग्रवाल समाज का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट: मदुरै स्थित तथनेरी देवभूमि (श्मशान गृह) में वेटिंग हॉल का उद्घाटन 10 मार्च को

राजभवन में हुआ PYS का 212वां सेशन — आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरिश्वरजी म.सा. ने दी “ब्लैक बॉक्स” के ज़रिए खुद को समझने की सीख

पत्नी की याद में समर्पण की मिसाल: चूरू के व्यापारी निर्मल सेठिया ने यूके में रचा इतिहास

धर्म जड़ नहीं, एक प्रवाह है- आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरीजी म.सा. का गिरधर नगर में प्रेरणादायक प्रवचन