*अंतरराष्ट्रीय जैन साहित्य संगम का द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन राजस्थान में*




*देश-विदेश के जैन कवि-साहित्यकारों का होगा साहित्यिक महाकुंभ* 


*संतों-विशिष्ट अतिथियों की रहेगी गरिमामय उपस्थिति*


उदयपुर, 

     जैन कवि-साहित्यकारों की प्रतिनिधि सर्वमान्य संस्था अंतरराष्ट्रीय जैन साहित्य संगम (रजि.) का द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन-2025 राजस्थान में 13-14 सितम्बर को आयोजित किया जा रहा है।

      अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू-मंगलप्रभात लोढ़ा ने बताया कि अधिवेशन में विश्वसंत, श्रेष्ठीवर्य व विशिष्ट राजनेता-अभिनेता-संगीतकारों की उपस्थिति रहेगी । 

       राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीप जैन "हर्षदर्शी" ने जानकारी देते हुए बताया कि देश-विदेश के जैन साहित्यसेवियों का राष्ट्रीय अधिवेशन में आगमन होगा जो  विभिन्न सत्रों में साहित्यिक-सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागिता कर जैन एकता का शंखनाद करेंगे । 

     राष्ट्रीय महामंत्री मनोज जैन 'मनोकामना'  ने बताया कि,अधिवेशन में उद्घाटन समारोह, विद्वद् संगोष्ठी, महिला सांस्कृतिक सम्मेलन, कवि सम्मेलन, कृतियों का लोकार्पण, पुस्तक प्रदर्शनी आदि विभिन्न  आयोजन होंगे ।

      अधिवेशन संयोजक व कर्नाटक प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. प्रकाश दक ने बताया कि मेवाड़ भवन, कामलीघाट चौराहा, उदयपुर-ब्यावर हाईवे, देवगढ़ में आयोजित इस अधिवेशन की तैयारियाँ जोर-शोर से की जा रही है । 

       प्रकृति के मनोहारी वातावरण में आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए जैन कवि-साहित्यकार 9413286182, 9425101101, 8660155368 पर संपर्क कर सकते हैं ।


-प्रेषक : जगदीप जैन "हर्षदर्शी"

वाट्सअप मोबाइल - 7016565974



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अहमदाबाद में श्रीमती जेठीदेवी संकलेचा का निधन, नेत्रदान कर बनीं समाज के लिए प्रेरणा

नाहटा परिवार द्वारा आयोजित "रिषभ राज संघोत्सव" का शुभ मुहूर्त प्रदान

कर्णावती यूनिवर्सिटी में गढ़सिवाना की योगिता (देविका) जैन को गोल्ड मेडल

तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद की वार्षिक सभा हुई सम्पन्न,प्रदीप बागरेचा बने नए अध्यक्ष

भाव अशुभ शुभ हो पहले POETRY

मिलावट के खिलाफ जागरूकता की जरूरत :- अशोक बाफना

अग्रवाल समाज का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट: मदुरै स्थित तथनेरी देवभूमि (श्मशान गृह) में वेटिंग हॉल का उद्घाटन 10 मार्च को

राजभवन में हुआ PYS का 212वां सेशन — आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरिश्वरजी म.सा. ने दी “ब्लैक बॉक्स” के ज़रिए खुद को समझने की सीख

पत्नी की याद में समर्पण की मिसाल: चूरू के व्यापारी निर्मल सेठिया ने यूके में रचा इतिहास

धर्म जड़ नहीं, एक प्रवाह है- आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरीजी म.सा. का गिरधर नगर में प्रेरणादायक प्रवचन