राजस्थान सेवा समिति के ट्रस्टी श्री अशोकजी बाफना का प्रेरणादायी संबोधन

 


अहमदाबाद:- राजस्थान सेवा समिति के ट्रस्टी श्री अशोकजी बाफना द्वारा राजस्थान हिंदी हाई स्कूल में आयोजित कक्षा 12वीं के अभिभावक सम्मेलन में दिया गया संबोधन सभी के लिए अत्यंत प्रेरणादायी रहा। उन्होंने न केवल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर दिशा दी, बल्कि अभिभावकों को भी नई सोच और सकारात्मकता की ओर प्रेरित किया।

अपने संबोधन में श्री बाफना ने शिक्षा के महत्व, पारिवारिक सहयोग और अनुशासन पर विशेष बल दिया। उनके विचारों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया और उन्होंने सभी को बच्चों के सपनों को साकार करने हेतु सहयोग और मार्गदर्शन देने का संदेश दिया।

राजस्थान सेवा समिति की ओर से श्री अशोकजी बाफना को उनके अमूल्य समय, मार्गदर्शन और प्रेरणास्पद वक्तव्य के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकगण, अभिभावक और राजस्थान सेवा समिति के पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अहमदाबाद में श्रीमती जेठीदेवी संकलेचा का निधन, नेत्रदान कर बनीं समाज के लिए प्रेरणा

नाहटा परिवार द्वारा आयोजित "रिषभ राज संघोत्सव" का शुभ मुहूर्त प्रदान

कर्णावती यूनिवर्सिटी में गढ़सिवाना की योगिता (देविका) जैन को गोल्ड मेडल

तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद की वार्षिक सभा हुई सम्पन्न,प्रदीप बागरेचा बने नए अध्यक्ष

भाव अशुभ शुभ हो पहले POETRY

मिलावट के खिलाफ जागरूकता की जरूरत :- अशोक बाफना

अग्रवाल समाज का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट: मदुरै स्थित तथनेरी देवभूमि (श्मशान गृह) में वेटिंग हॉल का उद्घाटन 10 मार्च को

राजभवन में हुआ PYS का 212वां सेशन — आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरिश्वरजी म.सा. ने दी “ब्लैक बॉक्स” के ज़रिए खुद को समझने की सीख

पत्नी की याद में समर्पण की मिसाल: चूरू के व्यापारी निर्मल सेठिया ने यूके में रचा इतिहास

धर्म जड़ नहीं, एक प्रवाह है- आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरीजी म.सा. का गिरधर नगर में प्रेरणादायक प्रवचन