JCI शाहिबाग का 'बिग बिजनेस डे' और 'गो डिजिटल गो ग्लोबल' कार्यक्रम बना नई सोच का मंच
अहमदाबाद, 22 जून 2025 – जूनियर चैंबर इंटरनेशनल (JCI) शाहिबाग ने रविवार को अपने दो प्रभावशाली" कार्यक्रम "बिग बिजनेस डे" और गो डिजिटल गो ग्लोबल" का भव्य आयोजन किया, जिसने न केवल व्यापार और नेतृत्व की दिशा में नया दृष्टिकोण दिया, बल्कि सभी उपस्थित लोगों को आत्मविश्वास से भर दिया। यह कार्यक्रम सुभाष ब्रिज स्थित फर्ण रेसिडेंसी में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न उद्योगों से जुड़े व्यापार मालिक, युवा उद्यमी और संभावित लीडर्स ने बड़े उत्साह से भाग लिया।
इस आयोजन का उद्देश्य था एक ऐसा मंच प्रदान करना, जहाँ व्यापार जगत से जुड़े लोग आपस में नेटवर्क बना सकें और साथ ही लीडरशिप, नवाचार व डिजिटल युग की जरूरतों को समझते हुए अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रेरित हों। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में JCI जोन-7 के अध्यक्ष और प्रसिद्ध बिजनेस कोच जेसी शहजाद बोदिला उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने प्रेरक सत्र से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने व्यापार, डिजिटल परिवर्तन और लीडरशिप के व्यावहारिक पहलुओं को बेहद सरल और प्रभावशाली अंदाज में समझाया। उन्होंने बताया कि आज के समय में यदि हम स्थानीय स्तर पर सशक्त कार्य करें, तो वैश्विक स्तर पर उसका असर दिखता है – और यही सोच आज के उद्यमियों को अपनानी चाहिए।
JCI शाहिबाग के अध्यक्ष कुछ अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, लेकिन सचिव ने मंच की कमान संभाली और पूरे कार्यक्रम को प्रभावी नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने अपने स्वागत भाषण में सभी सदस्यों, मेहमानों और मुख्य वक्ता जेसी बोदिला का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि JCI शाहिबाग सदैव से लीडरशिप और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहा है, और यह कार्यक्रम भी उसी दिशा में एक मजबूत कदम है।
कार्यक्रम के समापन पर एक औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए JCI शाहीबाग सचिव ने कहा कि जेसी बोदिला का यह सत्र हम सबके लिए एक नई सोच, ऊर्जा और दिशा लेकर आया है। उन्होंने यह भी कहा कि आज जो संवाद, सीख और नेटवर्किंग हम सबने की, वह हमारे व्यापार और व्यक्तिगत विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
इस आयोजन की सफलता के पीछे JCI शाहिबाग की पूरी टीम का समर्पण और कड़ी मेहनत है।
इस आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि सही मार्गदर्शन, नेटवर्किंग और आत्मविश्वास के साथ किसी भी व्यवसाय को न केवल मज़बूती दी जा सकती है, बल्कि उसे अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया जा सकता है। JCI शाहिबाग ने एक बार फिर यह साबित किया कि वह युवा नेतृत्व और व्यावसायिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के अपने मिशन के लिए पूर्णतः समर्पित है और आगे भी ऐसे प्रेरणादायक आयोजनों के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देता रहेगा।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें