संदेश

ज्ञान पंचमी पर आचार्य यशोवर्मसूरीजी ने दिया जीवन को दिशा देने वाला संदेश – जो ज्ञान अहंकार मिटाए वही सच्चा ज्ञान है

चित्र
  नवी मुंबई (दिनेश देवड़ा धोका) नवी मुंबई में पूज्य आचार्य श्रीमद विजय यशोवर्मसूरीश्वरजी महाराज के सान्निध्य में ज्ञान पंचमी का कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ। आचार्यश्री ने अपने प्रवचन में कहा कि ज्ञान का मतलब केवल पढ़ाई या शास्त्रों का रटना नहीं, बल्कि यह समझ होना है कि कब क्या करना चाहिए और कब क्या नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि उपाध्याय श्री यशोविजयजी महाराज ने सैकड़ों वर्ष पहले ज्ञान की जो व्याख्या की थी, वह आज भी उतनी ही सार्थक है। सच्चा ज्ञान वही है जो हमें भगवान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे, हमारे अंदर के राग-द्वेष और अहंकार को मिटाए, और हमारे जीवन में विनम्रता लाए। जो ज्ञान हमें दूसरों से ऊँचा दिखाने की भावना दे, वह असली ज्ञान नहीं, बल्कि अहंकार है। आचार्यश्री ने एक उदाहरण देते हुए समझाया कि दो पंडित यज्ञ में आमंत्रित हुए थे, पर दोनों ने एक-दूसरे की निंदा की। जब भोजन का समय आया तो यजमान ने एक को घास और दूसरे को कूटी हुई रोटी परोसी, क्योंकि उन्होंने एक-दूसरे का ऐसा ही परिचय दिया था। दोनों पंडित लज्जित हो गए। आचार्यश्री ने कहा कि जो ज्ञान किसी ...

कफ़न में जेब नहीं होती — आचार्य श्री यशोवर्मसूरीजी का प्रेरणादायक संदेश

चित्र
  वाशी (नवी मुंबई): (दिनेश देवड़ा धोका) पूज्य आचार्य भगवंत श्रीमद विजय यशोवर्मसूरीश्वरजी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि “मृत्यु रिश्वत नहीं लेता, इसलिए ही कफ़न में जेब नहीं होती।” उन्होंने समझाया कि चाहे अमेरिका के राष्ट्रपति केनेडी हों, भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी हों या अपार धन-संपदा और सुरक्षा रखने वाला सिकंदर — मृत्यु से कोई सुरक्षित नहीं रह सका। हाल ही में उपाश्रय के सामने राहेजा बिल्डिंग में लगी भीषण आग में एक परिवार की दर्दनाक मौत का उल्लेख करते हुए गुरुदेव ने कहा कि सब कुछ होने के बावजूद कोई भी व्यक्ति अपने साथ कुछ नहीं ले जा सकता। इसलिए जीवन को धर्म, सदाचार और आत्मशुद्धि की दिशा में मोड़ना चाहिए, क्योंकि धन और पद पीछे रह जाते हैं, जबकि हमारे पाप, द्वेष और दूसरों को दिया गया दुःख हमारे आगे जाकर हमारा स्वागत करते हैं। वाशी में चल रहे उनके चातुर्मास प्रवास में भक्ति और प्रेरणा का अनोखा वातावरण देखने मिल रहा है। आगामी 26 अक्टूबर, रविवार को ज्ञान पंचमी के पावन अवसर पर सुबह 9 बजे पद्मावती हॉल, सेक्टर 9, श्री महावीर स्वामी जैनालय में प्रवचन, देववंदन और नूतन उपाश्रय ...

बेंगलुरु-मुंबई के बीच नई रेल सेवा का शंखनाद, दावणगेरे-हुब्बल्ली-बेलगावी मार्ग से दौड़ेगी रेल

चित्र
  विकास और सुविधा को मिलेगी नई दिशा हुब्बली देश के दक्षिण और पश्चिम हिस्सों को जोड़ने वाली एक ऐतिहासिक पहल के तहत रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि बेंगलुरु से मुंबई के बीच नई सुपरफास्ट ट्रेन सेवा शुरू करने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। यह ट्रेन दावणगेरे, हुब्बल्ली और बेलगावी जैसे प्रमुख औद्योगिक और सांस्कृतिक केंद्रों से होकर गुज़रेगी, जिससे न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को भी नई रफ़्तार मिलेगी। श्री वैष्णव ने यह जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को भेजे गए पत्र में दी, जिसमें उल्लेख किया गया कि यह निर्णय 16 अक्टूबर 2025 को प्राप्त उनके अनुरोध पत्र के संदर्भ में लिया गया है। इस योजना से कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच आर्थिक एवं सामाजिक रिश्तों में नई स्फूर्ति आने की उम्मीद है। इस महत्वपूर्ण और जनहितकारी जानकारी का खुलासा भँवरलाल सी. जैन ने किया, जिन्होंने इसे स्वतंत्र पत्रकार दिनेश देवड़ा धोका के माध्यम से साझा किया। इस समाचार ने क्षेत्र में उत्साह की ल...

जैसलमेर में चादर महोत्सव की तैयारियां हेतु अहमदाबाद में बैठक आयोजित

चित्र
  अहमदाबाद: (मुकेश आर. चौपडा) श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ समुदाय के प्रथम दादा गुरुदेव श्री जिनदत्त सुरीश्वर के 871 वर्ष पुराने अग्निसंस्कार में नहीं जलने वाले चादर, चोलपट्टा और मुंहपत्ती का चादर महोत्सव 6 से 8 मार्च 2026 को स्वर्ण नगरी जैसलमेर में आयोजित किया जा रहा है।  राष्ट्रीय स्तर के इस‌ वृहत् आयोजन में पदार्पण की विनती लेकर चादर महोत्सव आयोजन समिति के सदस्य अहमदाबाद में आचार्य श्री पीयूष सागर जी म. सा. के शिष्य समन्वय रत्न सागर जी म. सा. और धवलयशस्वी पर. पूज्य श्री‌ विमलप्रभा श्री जी म. सा. आदि ठाणा की निश्रा में पहुंचे। पूज्य समन्वय रत्न सागर जी म.सा. ने कहा कि चादर महोत्सव प्रथम दादा गुरुदेव श्री जिनदत्त सुरीश्वर के प्रति श्रद्धा रखने वाले सभी जैन व अजैन श्रद्धालुओं का संयुक्त आयोजन है। चादर महोत्सव को हम सभी गुरु भक्तों को उत्सव के रूप में मनाना है। चादर महोत्सव आयोजन समिति के संयोजक तेजराज गुलेच्छा ने अपने संदेश‌ में कहा कि महोत्सव का उद्देश्य विश्व शांति के लिए प्रयास करना है। आयोजन‌ समिति के सहमंत्री सुरेश‌ लुनिया ने बताया कि इसमें देशभर में फैले करीब 30 हजार से ...

*जीतो हुबली चैप्टर ने मंच से उठाई हवाई सेवा की मजबूत माँग*

चित्र
हुबली   जीतो (JITO) हुबली चैप्टर ने अपने सबसे बड़े प्रभावशाली कार्यक्रम  11 व 12 oct को UDBHAV 2.0 का आयोजन बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ किया, जिसमें शिक्षा, व्यापार, रोजगार और मनोरंजन के शानदार मेल ने सबका ध्यान खींचा। दो दिवसीय इस इवेंट में प्रेरणादायक सेशन्स, बिजनेस और एजुकेशन टॉक्स, भक्ति संगीत, रोजगार मेला और 140 से अधिक स्टॉल वाला एक भव्य व्यापार प्रदर्शनी देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य सचिव प्रवीण चौधरी, उद्योगपति संजय घोडावत, IPO विशेषज्ञ अमन सिंह भदौरिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुष्मिता सेठिया, प्रो. समिश दलाल (SP Jain), विधायक अरविंद बेल्लड़ और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। इस मौके पर जीतो सदस्यों ने एक बेहद अहम मुद्दा उठाते हुए संजय घोडावत एयरलाइंस के प्रमुख संजय घोडावत को ज्ञापन सौंपा, जिसमें हुबली से अहमदाबाद और जोधपुर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट्स शुरू करने की जोरदार माँग की गई। यह माँग ना केवल व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अहम है, बल्कि स्थानीय युवाओं और उद्यमियों के लिए नए अवसर भी खोलेगी। घोडावत जी ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और जल्द से ज...

संयम पथ पर बढ़ते कदम* सिवाना सेवा समिति द्वारा भव्य अनुमोदना समारोह सम्पन्न

चित्र
अहमदाबाद 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को शाहीबाग स्थित राजभवन परिसर में सिवाना सेवा समिति, अहमदाबाद द्वारा आयोजित संयम पथ की ओर बढ़ते कदम अनुमोदना समारोह अत्यंत श्रद्धा, भव्यता और  गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें सिवाना की पुण्यभूमि से जुड़े अहमदाबाद प्रवासी पांच मुमुक्षु रत्नों  शाश्वत बागरेचा, चारित्र बागरेचा, दीपिका बागरेचा, उज्ज्वला धोका मुथा और मानव गणधर चोपड़ा  का संयम जीवन की ओर कदम बढ़ाने के शुभ अवसर पर समाज की उपस्थिति में भावभीना अनुमोदन किया गया।  मुमुक्षु शाश्वत,चारित्र व दीपिका  बागरेचा दीक्षार्थियों का पारंपरिक गाजे-बाजे और अक्षत-वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया, जिसके बाद सुप्रसिद्ध  गायिका झरना वोरा की संगीतमय प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिकता और भक्ति से भर दिया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे श्री दिलीप बागरेचा (अध्यक्ष, सिवाना सेवा समिति) ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब-जब ऐसा कोई पुण्य अवसर आएगा, सिवाना सेवा समिति इस प्रकार के आयोजन करती रहेगी, ताकि हर मुमुक्षु को समाज का स्नेह आशीष मिलता रहे। इस अवसर पर कल्याण रत्न विजयजी म.सा. के अहमद...

. "ज़मीर की आवाज़" 🕊️ दिनेश दोशी

चित्र
सच बोलने की हिम्मत, आत्मसम्मान का स्वाभिमान और झूठ के बाज़ार में ईमान की मशाल थामे रहना  यही पहचान है दिनेश दोशी की लेखनी की। उनकी कलम किसी की खुशामद नहीं करती, किसी पद या पदवी के आगे नहीं झुकती।यह कविता उस विचारधारा की प्रतीक है जहाँ सच्चाई को धर्म माना गया है और आत्मगौरव को जीवन का अभिन्न अंग। हर शेर में एक आग है  जो झूठ की परतें जलाकर सच्चाई की रोशनी फैलाती है। पेश है उनकी भावनाओं से सजी सशक्त कविता  बहुतों से बिगड़ पड़ी मेरी, चमचागिरी का चस्का नहीं. सच बोलता हूं खुलकर, ज़हन में झूठ का मस्का नहीं. बिक गया गर मैं दुनिया में, फिर बाकी कुछ बचता नहीं. मेरा जमीर ही मेरी जागीर है, तलवे चाटना जचता नहीं. चुप भी रहूं तो अख़बार हूं, सस्ती शोहरत मेरी आस नहीं. अपनी शर्तों पर जीता हूं, किसी बैसाखी की तलाश नहीं. जो मिला है उसमें खुश हूं, हाथ फैलाना फितरत नहीं. सर झुकाना अदब सही पर, बेवजह दबना मेरी आदत नहीं. सम्मान सबका करता हूं पर, गुलामी की खिदमत गवारा नहीं. ग़रूर है मुझे इस बात का, बनावट से खुद को संवारा नहीं. लोग समझते है कि मग़रूर हूं मैं, पर फ़ख्र के सिवा कु...

राजस्थान सेवा समिति द्वारा संचालित राजस्थान स्कूल का 65वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

चित्र
  * अहमदाबाद ।* राजस्थान सेवा समिति द्वारा संचालित राजस्थान स्कूल का 65वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगीतमय स्वागत गीत से हुआ, जिसने समारोह में उत्साह और ऊर्जा भर दी। मंच पर चेयरमैन श्री गणपत राजजी चौधरी, को-चेयरमैन श्री बाबूलालजी शेखानी, सचिव श्री दीपचंदजी बाफना, सह-सचिव श्री राजेंद्रजी बागरेचा, श्री गौतमजी जैन, श्री रमाकांतजी, श्री किरणजी गुप्ता, श्री मनीषजी गुप्ता, श्री ज्योति प्रकाशजी  विराजमान थे। कार्यक्रम में ट्रस्टीयों के साथ-साथ शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी, पूर्व छात्र, अभिभावकगण एवं स्वतंत्र पत्रकार श्री दिनेश देवड़ा धोका की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा और अधिक बढ़ा दी। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में चेयरमैन गणपत राजजी चौधरी ने कहा की विद्यालय की शुरुआत मात्र 20 से 25 विद्यार्थियों से हुई थी, और आज 3000 से अधिक छात्र यहां से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। हमें जीवन में पहले लर्न (Learn), उसके बाद अर्न (Earn) और अंत में रिटर्न (Return) के सिद्धांत पर चलना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय संकुल का नव-निर्माण कार्य...

विजयादशमी

चित्र
अश्र्विन मास का शुक्ल पक्ष,  नौ दिनों की नवरात्रि करते, दसवें दिन दशहरा मनाया जाता है। देवी दूर्गा के नौ रूपों की, भक्ति आराधना गरबा करते, दसवें दिन रावण को जलाया जाता है। रावण का चेहरा एक ही था, पर सिर अलग-अलग ही थे। आज के रावण का सिर एक, पर दस तरह के मैले चेहरे हैं। रावण को तो मारा राम ने,  इस रावण को कौन मारेगा। अपने अंदर छिपे अवगुणों से, कौन पहचान करायेगा। अंधकार  मिटाकर उजाला करने, एक दीपक ही काफी है। अपने मन के अवगुणों को मिटाने, एक सोच ही काफी है। रावण को तो हम साल में, सिर्फ एक दिन ही जलाते है। बुराई पर अच्छाई की जीत का, त्योहार दशहरा मनाते है। आजकल कई तरह के रावण हैं, रोज जलाना चाहिए। राम के आदर्श संस्कारों से   हमें ज्ञान देना लेना चाहिए। दस तरह के पाप जीवन में, काम,क्रोध,लोभ,मोह,मद,मत्सर, अहंकार, आलस्य, हिंसा चोरी का  त्याग होना चाहिए। दशहरे के दिन दिये जलाकर,  संकल्प हमे ये करना हैं। मन में छिपे बुराइयों का,  मुथा हमे दहन अब करना हैं। ********************** ******************** *कवि छगनलाल मुथा-सान्डेराव* *मुम्बई*

श्री नरेन्द्र मोदीजी को जन्मदिन हो :- छगनलाल मुथा

चित्र
  *---********---*---********************** आज १७ सितम्बर का दिन महान, जन्मा नवयुग का सृजनहार। नरेंद्र दामोदरदास मोदी नाम, कहता मैं हूंँ हिन्द का चौकीदार। धीर,वीर,मृदुभाषी, देशभक्त, तपस्वी, त्यागी। दूरदृष्टा, कठोर परिश्रमी, सजग प्रहरी,वैरागी। संस्कृति का संरक्षक,प्रखर वक्ता,प्रभावशाली। विनम्र, विकास पुरुष,भारत माता का अनुरागी। कोरोना काल में भी गम भूलाकर खुशियांँ बांँटी। कैसे भी खुश रहे जनता, ये है दूर दृष्टि तुम्हारी। दीपक जलाओ,थाली बजाकर खुशियांँ मनाओ, आत्म विश्वास जगाने की,निराली ये कला तुम्हारी। सर्जिकल स्ट्राइक,एयर स्ट्राइक कर,३७० धारा हटाई। शहीदों को श्रद्धांजलि,कर दी आतंकवाद की सफाई। केसर क्यारी खिला दिया,फिर वहांँ खुशियांँ लौटाई। २१मई को योग दिवस, दुनिया को नई राह दिखाई। अद्भुत हैं निर्णय शक्ति तुम्हारी, नोटबंदी का ऐलान। राममंदिर का निर्माण, गंँगा की सफाई का काम। शौचालय बहुत जरूरी, स्वच्छ भारत का अभियान। एकता अखंडता हमारी, विश्व पटल पर चमका नाम। सुकन्या समृद्धि योजना,जन धन, उज्ज्वला योजना। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ,सबका बैंक खाता बनाओ। कोरोना वेक्सीन बनाकर, दुनिया को ये दिया पैग...

मोदी जी के जन्म दिवस पर मोदी सत्ताइसी.... अशोक दोशी

चित्र
     नहीं चला यूंही वो जादू ,     कर्मठता वो मोदी की।     चलते रहते आगे बढ़ते,     फिकर नहीं अवरोधी की।१।   उजली कुक्षी  हीरा बा की,     दामोदर दास पिताजी।  राज्य गुजरात  निमित बना था ,      घर वाले थे सब राजी।२।    बना ये बंदा देश के खातिर ,       सकल देश से नाता है ।     विश्व के हर किसी कोने में         मोदी जाना जाता है ।३।     बच्चा बच्चा जाने उनको,      शख्स नहीं जो बाक़ी है ।     प्रसिद्ध है वो सारे जग में,    समय सुमित वो साखी है।४! मिला सौभाग्य से भारत को,      नायक  गौरव शाली है ।     प्रधान मंत्री निज मोदी जी  ,    सच में वो बल शाली है।५।   बड़े भाग्य से गिरा गोद में ,   जलहल ज्योत सितारा वो।    पोषा है मातु भारती को ,    पाया साथ सहारा वो।६।    पोषित करके  मातृभूमि को ,    पु...

*अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद का नवम राष्ट्रीय अधिवेशन बाड़मेर में संपन्न , केयूप अहमदाबाद शाखा देशभर की द्वितीय शाखा के रूप में सम्मानित*

चित्र
अहमदाबाद (मुकेश आर. चौपड़ा) : अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद का नवम राष्ट्रीय अधिवेशन दि. 13-9-25 शनिवार को खरतरगच्छ के वर्तमान 82वें पट्टधर श्री जिनमणिप्रभसूरीजी म.सा. की शुभ निश्रा मे खरतरगच्छ कि राजधानी बाड़मेर मे आयोजित हुआ जिसमे केयुप अहमदाबाद शाखा के चेयरमैन नरपत लूणीया , अध्यक्ष प्रकाश चौपड़ा व केंद्रीय समिति के सदस्य मिलकर करीब 25 सदस्यो ने अधिवेशन में भाग लिया । केयूप अहमदाबाद के अध्यक्ष प्रकाश कंकुचौपड़ा ने बताया कि देशभर के सैकड़ों युवाओं ने इस अधिवेशन में उत्साह पूर्वक भाग लिया व अधिवेशन दरम्यान सभी शाखाओं के प्रतिनिधियों ने वर्ष दरम्यान किए गए कार्यों की रिपोर्ट पेश की गई । केयूप अहमदाबाद शाखा द्वारा देव- गुरु एवं धर्म कि प्रभावना जैसे विहार सेवा , चौविहार छट्ट सात यात्रा कार्यक्रम में 80 सदस्यो द्वारा सेवा प्रदान करने हेतु व आगामी चादर महोत्सव निर्विघ्न सम्पूर्ण हो इस के लिए लगातार तपस्याओ का आयोजन करने हेतु तथा शासन सेवा के अनेकों कार्यों में सराहनीय कार्य व सेवाओ का मूल्यांकन करते हुए अहमदाबाद केयुप शाखा को द्वितीय सर्वश्रेष्ठ शाखा के रूप मे सम्मानित किया गया इससे सम्पूर...

सिवाना सेवा समिति द्वारा बचु नी बेनपणी सिनेमा के शो का आयोजन

चित्र
  अहमदाबाद : नगर के सिवाना सेवा समिति द्वारा गुजराती सिनेमा बचु नी बेनपणी का आयोजन मोटेरा स्थित पीवीआर सिनेमा हॉल में रखा गया जिसमे सदस्यों ने उत्सुकता से भाग लिया ।  संस्था के उपाध्यक्ष मुकेश आर. चौपड़ा ने बताया कि समाज के करीबन 475  सदस्यों ने एक साथ सिनेमा को निहारा । मूवी शो के पहले सभी सदस्यों ने आपस में मिलकर प्रेम अपनत्व का आदान प्रदान किया ।  ‘बचु नी बेनपणी’ सिनेमा में हंसी और भावनाओं का सुंदर संगम है, जो दर्शकों को एक गहरा संदेश देती है। फिल्म सिखाती है कि समय और रिश्तों की कद्र करना जीवन की सबसे बड़ी पूँजी है। कहानी के हास्यप्रद उतार-चढ़ाव के बीच यह स्पष्ट होता है कि हमें हर पल को जीना चाहिए, ज़रूरत से ज़्यादा गंभीरता छोड़कर जीवन का आनंद लेना चाहिए। साथ ही यह भी संदेश है कि सादा जीवन, समझदारी से बचत और अनावश्यक दिखावे से दूरी ही कठिन समय में सहारा बनते हैं। कार्यक्रम दरम्यान संस्था के संस्थापक अध्यक्ष महावीर चौधरी , पूर्व अध्यक्ष रमेशचंद्र बागरेचा , दिनेश श्रीश्रीमाल , वर्तमान उपाध्यक्ष मनीष मेहता ,  मुकेश चौपड़ा, रणजीत कानुंगा, सचिव कीर्ति बागरेचा कार...

घर-घर तपस्वी बहुमान : जैन यूथ फेडरेशन अहमदाबाद की अनूठी पहल

चित्र
  अहमदाबाद। नगर की अग्रणी संस्था जैन यूथ फेडरेशन द्वारा  घर-घर तपस्वी बहुमान का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। संस्था की टीम ने समग्र अहमदाबाद के सिवांची मालाणी क्षेत्रों में जैन समाज के विभिन्न संप्रदायों के तपस्वियों का उनके निवास स्थान पर जाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान अट्ठाई, मासक्षमण, सिद्धितप, वर्षीतप व अन्य उच्च तपस्या पूर्ण करने वाले तपस्वियों का कुंकुम तिलक, भेंट व “तपस्वी अमर रहें” जैसे जयघोषों के साथ सम्मान एवं अनुमोदना की गई।  जैन यूथ फेडरेशन कई वर्षों से यह अभिनव कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उनका कहना था – “तपस्वियों का सम्मान करने से उनका मनोबल बढ़ता है और समाज में तप-त्याग की भावना को नई प्रेरणा मिलती है।” इस वर्ष तपस्वियों के अभिनंदन का लाभ समदड़ी प्रवासी मुथा परिवार भूपतराज, मिलनकुमार, देवांगकुमार , अमितकुमार, हितेषकुमार , आकाशकुमार, यश , विकास, सिद्धी , अभिषेक , रौनक , लब्धि काँटेर परिवार ने लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष अमित काँटेर, सचिव निर्मित जिन्नाणी, कोषाध्यक्ष निर्मल बागरेचा, संस्थापक अध्यक्ष संदीप मदानी, निवर...

सिवाना सेवा समिति अहमदाबाद द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

चित्र
  दवाइयों से नहीं, दबाव बिंदुओं से मिलेगा आराम  अहमदाबाद (दिनेश देवड़ा धोका) सिवाना सेवा समिति, अहमदाबाद द्वारा आरोग्य भवन, आदिनाथ सोसायटी, शाहीबाग में 15 से 17 अगस्त तक चल रहे त्रिदिवसीय एक्यूप्रेशर स्वास्थ्य शिविर ने लोगों को प्राकृतिक इलाज की ओर आकर्षित किया। पहले ही दिन 40 के करीब लोगों ने एक्यूप्रेशर उपचार का लाभ लिया और बताया कि उन्हें दर्द, तनाव और थकान से तुरंत राहत महसूस हुई। अनुभवी एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ डॉ. नमिता जैन द्वारा दी जा रही सेवाओं को लोगों ने बेहद सराहा। समाज के वरिष्ठ वंशराजजी संघवी भी परामर्श लेने पहुँचे और समिति की इस पहल की खुलकर प्रशंसा की। यहाँ पुराना दर्द, माइग्रेन, सर्वाइकल, साइटिका, घुटनों व कमर का दर्द, पाचन और नींद से जुड़ी समस्याओं के लिए उपचार व मार्गदर्शन दिया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष दिलीप बागरेचा ने कहा समिति का उद्देश्य है लोगों को दवामुक्त प्राकृतिक चिकित्सा की ओर प्रेरित करना। ऐसे स्वास्थ्य शिविर भविष्य में भी लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे। इस शिविर को सफल बनाने में उपाध्यक्ष मुकेश चोपड़ा, मनीष मेहता, सचिव कीर्ति बागरेचा, प्रोजेक्ट कन्व...

*राजस्थान स्कूल में आज़ादी का जश्न, देशभक्ति से भरा माहौल*

चित्र
अहमदाबाद (दिनेश देवड़ा धोका) राजस्थान सेवा समिति के तहत चल रहे राजस्थान स्कूल में इस बार स्वतंत्रता दिवस खूब जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह-सुबह ही स्कूल तिरंगे की खूबसूरत सजावट से चमक उठा और वन्दे मातरम की गूंज ने सबके दिल देशभक्ति से भर दिए। मुख्य मेहमान के तौर पर आए मशहूर उद्योगपति सिद्धार्थ चौधरी ने झंडा फहराया और बच्चों को देश के लिए मेहनत और ईमानदारी से काम करने का संदेश दिया। इस मौके पर राजस्थान सेवा समिति के सचिव दीपचंदजी बाफना, सहसचिव राजेंद्रजी बागरेचा, ट्रस्टी वंशराजजी संघवी, बाबूलालजी कवाड़, पुखराजजी मुथा, महावीरजी चौधरी, राजेशजी बालर आमंत्रित मेहमानों मे रमेशजी बागरेचा, रिनेश भंसाली, बाबूलालजी लुनिया,  फॉर्चून टाइम्स के संपादक किशोरजी लुंकड़ और स्वतंत्र पत्रकार दिनेश देवड़ा धोका भी मौजूद रहे। स्कूल की टीचर्स ने मिलकर एक शानदार स्कूल एंथम सांग पेश किया, जिसे स्कूल की HR मेम शिप्रा अग्रवाल ने लिखा और म्यूजिक टीचर जायमीन सुथार ने संगीतबद्ध किया। इसके बाद छोटे-छोटे बच्चों ने देशभक्ति से भरे डांस किए, जिन पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही। फिर बच्चों ने पहलगाम और ऑपरेशन...

सरिता सुराणा अंतरराष्ट्रीय जैन साहित्य संगम, तेलंगाना अध्यक्ष नियुक्त

चित्र
  हैदराबाद । जैन साहित्यकारों, विचारकों और चिन्तकों को एक मंच पर संगठित करने हेतु गठित ख्याति प्राप्त अंतरराष्ट्रीय संस्था- जैन साहित्य संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीप जैन हर्षदर्शी के निर्देशानुसार हाल ही में संस्था की तेलंगाना इकाई का गठन किया गया। हिन्दी साहित्यकार एवं स्वतंत्र पत्रकार श्रीमती सरिता सुराणा को इसके अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। इसके लिए उन्होंने जगदीप 'हर्षदर्शी' जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने वरिष्ठ गीतकार अशोक दोशी को उपाध्यक्ष पद पर और वरिष्ठ कवयित्री श्रीमती हर्षलता दुधोड़िया को सचिव पद पर मनोनीत किया। मनोनयन के पश्चात् तेलंगाना इकाई की पहली साधारण सभा संग काव्य गोष्ठी का ऑनलाइन आयोजन किया गया। सरिता सुराणा ने नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और अपने शब्द पुष्पों से समस्त सदस्यों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया। हर्षलता दुधोड़िया ने तीर्थंकर स्तुति प्रस्तुत की। तत्पश्चात् गोष्ठी में उपस्थित वरिष्ठ कवयित्री श्रीमती सरला भूतोड़िया ने राखी पर्व से सम्बन्धित अपनी हास्य मिश्रित व्यंग्य रचना प्रस्तुत की। वरिष्ठ गीतकार अशोक दोशी ने र...

मरुधरा की शान – गढ़ सिवाना के लाडले हर्षित (पुत्र श्री महावीर जी जीरावला) और अहमदाबाद के होनहार दक्ष को दीक्षा का मुहूर्त, 5 दिसंबर को होगा भव्य समारोह

चित्र
  वडोदरा। परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री सिद्धिसूरीश्वरजी (बापजी म. सा.) की तेजस्वी परंपरा को आगे बढ़ाने वाले, परम पूज्य प्रवचन प्रभावक गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय नररत्नसूरीश्वरजी म. सा. की पावन निश्रा में, मरुधरा की शान – गढ़ सिवाना के लाडले 13 वर्षीय हर्षित (पुत्र श्री महावीर जी जीरावला) और अहमदाबाद के 13 वर्षीय होनहार दक्ष को शनिवार, 9 अगस्त 2025, श्रावण सुद 15 (पूर्णिमा) के शुभ दिन, श्री सुभानपुरा जैन संघ, वडोदरा में दीक्षा का पावन मुहूर्त प्रदान किया गया। दीक्षा ग्रहण का यह ऐतिहासिक और आध्यात्मिक समारोह आगामी विक्रम संवत 2082, मार्गशीर्ष वद 1, शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025 को अहमदाबाद में भव्य रूप से आयोजित होगा। गढ़ सिवाना और अहमदाबाद, दोनों नगरों के लिए यह गर्व और गौरव का क्षण है, जब उनके लाल गुरु मार्ग की ओर अग्रसर हो रहे हैं। गुरुभक्तों और समाजजनों से विनम्र अनुरोध है कि इस पुण्यमयी घड़ी में उपस्थित होकर आत्मिक लाभ प्राप्त करें और इतिहास के साक्षी बनें।

श्री सिमंधरस्वामी जैन मंदिर, दादावाड़ी व गुरुमंदिर चम्पावाड़ी गढ़सिवाना का रजतजयंती पंचान्हिका महोत्सव 17 से 21 जनवरी 2026 तक, चढ़ावे 7 दिसंबर को

चित्र
  (मीडिया प्रभारी: मुकेश आर. चौपड़ा) गढ़सिवाना : नगर के मोकलसर रोड मुख्य मार्ग पर स्थित श्री सिमंधरस्वामी जैन मंदिर, दादावाड़ी एवं गुरुमंदिर चम्पावाड़ी की प्रतिष्ठा की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रजत जयंती पंचान्हिका महोत्सव आगामी 17 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक भव्य रूप से चम्पावाड़ी, गढ़सिवाना में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियाँ पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ जारी हैं। गढ़सिवाना नगरी का गौरवशाली इतिहास है—यह दादा गुरुदेव श्री जिनकुशलसूरीश्वरजी महाराज की जन्मस्थली एवं गुरूवर्या चंपाश्रीजी महाराज साहेब की देवलोकगमन भूमि रही है।  गुरूवर्या चंपाश्रीजी महाराज साहेब की स्मृति में निर्मित चम्पावाड़ी गुरुमंदिर के रजत जयंती महोत्सव को लेकर नगरजनों में विशेष श्रद्धा और उल्लास व्याप्त है। महोत्सव संयोजक बाबूलाल भंसाली ने जानकारी दी कि खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. की पावन आज्ञा से महोत्सव के पूर्व चरण के रूप में 7 दिसंबर 2025, रविवार को प्रातःकाल से चम्पावाड़ी परिसर में विविध चढ़ावों का आयोजन होगा। जाजम का मुहूर्त चढ़ावों के अंतर्गत होंगे — जाजम बिछाने...

चित्रांशी जारोली और अस्मिता पटेल को जैन दिवाकर पदक

चित्र
उदयपुर। दसवीं और बारहवीं कक्षा में उत्तम अंक प्राप्त करने पर छात्रा चित्रांशी जारोली एवं अस्मिता पटेल को जैन दिवाकर रजत पदक से सम्मानित किया जाएगा। कन्हैयालाल सुरेशचंद्र धींग प्रतिष्ठान, बंबोरा की ओर से ये रजत पदक श्राविकारत्न उमरावदेवी धींग की स्मृति में प्रतिवर्ष प्रदान किए जाते हैं। चित्रांशी को शास्त्रीय भाषा प्राकृत के सामायिक, प्रतिक्रमण, वीरस्तुति (पुच्छिस्सुणं) आदि भी कंठस्थ हैं। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ (मानित विश्वविद्यालय), उदयपुर में 14 अगस्त को आयोजित युगधारा के वार्षिक धींग पुरस्कार समारोह में दोनों छात्राओं को कुलपति कर्नल प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत सम्मानित करेंगे। संयोजक डॉ. दिलीप धींग ने बताया कि इन छात्राओं ने अपनी मेहनत, लगन और शानदार सफलता से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों का मान बढ़ाया है। सम्मान के अंतर्गत ग्यारह ग्राम के शुद्ध चांदी के जैन दिवाकर पदक के साथ ही प्रमाण-पत्र, शॉल, मेवाड़ी पाग और मुक्ताहार प्रदान किये जाएंगे।

*साहित्य_चोरी* :- कवि छगनलाल मुथा-सान्डेराव*

चित्र
***************** कोई मेरी रचना तोड़ मरोड़कर,  अपने नाम कर जाता है। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता,  कोई मेरे हिस्से का खाता है। हाँ,दिल में दर्द जरूर होता है, हाँ,थोड़ा गुस्सा भी होता है। पर दिल को समझाया हूँ ऐसे, कौनसे चोरी हो गये है पैसे। कुछ अच्छी होगी मेरी रचना, इसलिए ही होती है चोरी। कौनसा उसे बेचकर उसको,  धन मिलेगा भरकर के बोरी। क्या मिलता है तुमको करके ऐसा, क्या दिल गवाही देता तुम्हारा। हाथ पैर सिर तोड़ रचना का, पोस्ट मार्टम कर देते सारा। जिसने भी लिखी बड़े प्यार से, हीरे-जवाहरात सोने चांदी के तार से, वध हो रहा आँखों के सामने, देख कितना तड़पता दिल बेचारा। माँ सरस्वती के हो उपासक, मत करो कभी ऐसा काम। साहित्य साधक हो आप,  क्यों होते जग में बदनाम? फिर भी धन्यवाद करता है मुथा,  जो करते हैं ऐसा काम। उनकी बदौलत ही कुछ और  अच्छा लिखने का आता है ज्ञान। ************************************* *कवि छगनलाल मुथा-सान्डेराव* *मुम्बई*

नेमिनाथ भगवान के दीक्षा कल्याणक निमित्त गीत

चित्र
  रचियता नैनमलजी जैन

श्री सिवांची जैन युवा मंडल चेन्नई की नई कार्यकारिणी 2025-27 घोषित, युवा नेतृत्व को नई उड़ान

चित्र
  चेन्नई:-   श्री सिवांची जैन युवा मंडल (SSJYM) ने अपने आगामी सत्र 2025-27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए युवा नेतृत्व को एक नई दिशा दी है। संगठन ने उनकी सेवाओं को ध्यान में रखते हुए जिन सदस्यों को ज़िम्मेदारी सौंपी है, वे समाज में सक्रियता, समर्पण और सेवाभाव के प्रतीक माने जाते हैं। इस बार मंडल की कमान सिद्धार्थ मूनोत को अध्यक्ष के रूप में सौंपी गई है, जिनकी नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच समाज में पहले से ही सराही जाती रही है। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रितेश बागरेचा को दी गई है, जो हमेशा युवाओं को प्रेरित करने में आगे रहे हैं। सचिव का दायित्व भरत श्रीश्रीमाल को सौंपा गया है, जबकि संयुक्त सचिव के रूप में विकास भंसाली और कोषाध्यक्ष के रूप में विनोद सिंघवी अपनी भूमिका निभाएंगे। सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य को बेहतर ढंग से चलाने के लिए अलग-अलग प्रकल्पों की जिम्मेदारियाँ भी अनुभवी और उत्साही सदस्यों को सौंपी गई हैं। सेवा प्रकल्प के कप्तान प्रदीप विनायकिया बनाए गए हैं और उनके साथ उपकप्तान के रूप में सुनील पालरेचा कार्यरत रहेंगे। वस्त्र वितरण जैसे सराहनीय स...