श्री नरेन्द्र मोदीजी को जन्मदिन हो :- छगनलाल मुथा

 


*---********---*---**********************

आज १७ सितम्बर का दिन महान,

जन्मा नवयुग का सृजनहार।

नरेंद्र दामोदरदास मोदी नाम,

कहता मैं हूंँ हिन्द का चौकीदार।


धीर,वीर,मृदुभाषी, देशभक्त, तपस्वी, त्यागी।

दूरदृष्टा, कठोर परिश्रमी, सजग प्रहरी,वैरागी।

संस्कृति का संरक्षक,प्रखर वक्ता,प्रभावशाली।

विनम्र, विकास पुरुष,भारत माता का अनुरागी।


कोरोना काल में भी गम भूलाकर खुशियांँ बांँटी।

कैसे भी खुश रहे जनता, ये है दूर दृष्टि तुम्हारी।

दीपक जलाओ,थाली बजाकर खुशियांँ मनाओ,

आत्म विश्वास जगाने की,निराली ये कला तुम्हारी।


सर्जिकल स्ट्राइक,एयर स्ट्राइक कर,३७० धारा हटाई।

शहीदों को श्रद्धांजलि,कर दी आतंकवाद की सफाई।

केसर क्यारी खिला दिया,फिर वहांँ खुशियांँ लौटाई।

२१मई को योग दिवस, दुनिया को नई राह दिखाई।


अद्भुत हैं निर्णय शक्ति तुम्हारी, नोटबंदी का ऐलान।

राममंदिर का निर्माण, गंँगा की सफाई का काम।

शौचालय बहुत जरूरी, स्वच्छ भारत का अभियान।

एकता अखंडता हमारी, विश्व पटल पर चमका नाम।


सुकन्या समृद्धि योजना,जन धन, उज्ज्वला योजना।

बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ,सबका बैंक खाता बनाओ।

कोरोना वेक्सीन बनाकर, दुनिया को ये दिया पैग़ाम।

विश्व गुरु अब मेरा भारत,सब विश्व गुरु को पहचानो।


पहलगाम आतंकी हमला, निर्दोषों को जिसने मारा।

१५ दिन बाद ही सेना ने, अपना दमखम था दिखाया।

पाकिस्तानी क्षेत्र में जाकर,आॉपरेशन सिंदूर नाम से,

९ आतंकवादी ठिकानों का,कर दिया एकदम सफाया।


आज उनके जन्मदिन पर, उन्हें नमन 'मुथा' करते हैं।

दिर्घायु और स्वस्थ रहे सदा, यही कामना करते हैं।

****************************************

*कवि छगनलाल मुथा-सान्डेराव,*

*मुंबई*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अहमदाबाद में श्रीमती जेठीदेवी संकलेचा का निधन, नेत्रदान कर बनीं समाज के लिए प्रेरणा

नाहटा परिवार द्वारा आयोजित "रिषभ राज संघोत्सव" का शुभ मुहूर्त प्रदान

कर्णावती यूनिवर्सिटी में गढ़सिवाना की योगिता (देविका) जैन को गोल्ड मेडल

तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद की वार्षिक सभा हुई सम्पन्न,प्रदीप बागरेचा बने नए अध्यक्ष

भाव अशुभ शुभ हो पहले POETRY

मिलावट के खिलाफ जागरूकता की जरूरत :- अशोक बाफना

अग्रवाल समाज का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट: मदुरै स्थित तथनेरी देवभूमि (श्मशान गृह) में वेटिंग हॉल का उद्घाटन 10 मार्च को

राजभवन में हुआ PYS का 212वां सेशन — आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरिश्वरजी म.सा. ने दी “ब्लैक बॉक्स” के ज़रिए खुद को समझने की सीख

पत्नी की याद में समर्पण की मिसाल: चूरू के व्यापारी निर्मल सेठिया ने यूके में रचा इतिहास

धर्म जड़ नहीं, एक प्रवाह है- आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरीजी म.सा. का गिरधर नगर में प्रेरणादायक प्रवचन