*अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद का नवम राष्ट्रीय अधिवेशन बाड़मेर में संपन्न , केयूप अहमदाबाद शाखा देशभर की द्वितीय शाखा के रूप में सम्मानित*
अहमदाबाद (मुकेश आर. चौपड़ा) : अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद का नवम राष्ट्रीय अधिवेशन दि. 13-9-25 शनिवार को खरतरगच्छ के वर्तमान 82वें पट्टधर श्री जिनमणिप्रभसूरीजी म.सा. की शुभ निश्रा मे खरतरगच्छ कि राजधानी बाड़मेर मे आयोजित हुआ जिसमे केयुप अहमदाबाद शाखा के चेयरमैन नरपत लूणीया , अध्यक्ष प्रकाश चौपड़ा व केंद्रीय समिति के सदस्य मिलकर करीब 25 सदस्यो ने अधिवेशन में भाग लिया ।
केयूप अहमदाबाद के अध्यक्ष प्रकाश कंकुचौपड़ा ने बताया कि देशभर के सैकड़ों युवाओं ने इस अधिवेशन में उत्साह पूर्वक भाग लिया व अधिवेशन दरम्यान सभी शाखाओं के प्रतिनिधियों ने वर्ष दरम्यान किए गए कार्यों की रिपोर्ट पेश की गई ।
केयूप अहमदाबाद शाखा द्वारा
देव- गुरु एवं धर्म कि प्रभावना जैसे विहार सेवा , चौविहार छट्ट सात यात्रा कार्यक्रम में 80 सदस्यो द्वारा सेवा प्रदान करने हेतु व आगामी चादर महोत्सव निर्विघ्न सम्पूर्ण हो इस के लिए लगातार तपस्याओ का आयोजन करने हेतु तथा शासन सेवा के अनेकों कार्यों में सराहनीय कार्य व सेवाओ का मूल्यांकन करते हुए अहमदाबाद केयुप शाखा को द्वितीय सर्वश्रेष्ठ शाखा के रूप मे सम्मानित किया गया इससे सम्पूर्ण अहमदाबाद खरतरगच्छ समाज मे हर्ष कि लहर छा गई व बधाई देने हेतु लोगों का तांता लगा रहा ।
समाचार प्रेषक :
मुकेश आर. चौपड़ा
9440548931


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें