सिवाना सेवा समिति द्वारा बचु नी बेनपणी सिनेमा के शो का आयोजन

 



अहमदाबाद : नगर के सिवाना सेवा समिति द्वारा गुजराती सिनेमा बचु नी बेनपणी का आयोजन मोटेरा स्थित पीवीआर सिनेमा हॉल में रखा गया जिसमे सदस्यों ने उत्सुकता से भाग लिया । 

संस्था के उपाध्यक्ष मुकेश आर. चौपड़ा ने बताया कि समाज के करीबन 475  सदस्यों ने एक साथ सिनेमा को निहारा । मूवी शो के पहले सभी सदस्यों ने आपस में मिलकर प्रेम अपनत्व का आदान प्रदान किया ।

 ‘बचु नी बेनपणी’ सिनेमा में हंसी और भावनाओं का सुंदर संगम है, जो दर्शकों को एक गहरा संदेश देती है। फिल्म सिखाती है कि समय और रिश्तों की कद्र करना जीवन की सबसे बड़ी पूँजी है। कहानी के हास्यप्रद उतार-चढ़ाव के बीच यह स्पष्ट होता है कि हमें हर पल को जीना चाहिए, ज़रूरत से ज़्यादा गंभीरता छोड़कर जीवन का आनंद लेना चाहिए। साथ ही यह भी संदेश है कि सादा जीवन, समझदारी से बचत और अनावश्यक दिखावे से दूरी ही कठिन समय में सहारा बनते हैं।

कार्यक्रम दरम्यान संस्था के संस्थापक अध्यक्ष महावीर चौधरी , पूर्व अध्यक्ष रमेशचंद्र बागरेचा , दिनेश श्रीश्रीमाल , वर्तमान उपाध्यक्ष मनीष मेहता ,  मुकेश चौपड़ा, रणजीत कानुंगा,

सचिव कीर्ति बागरेचा कार्यक्रम कन्वीनर हेमन्त तातेड़, रवि मेहता , पंकज बालड़, रविन्द्र ढेलडिया आदि उपस्थित थे ।

समाचार प्रेषक:

मुकेश आर. चौपड़ा 

उपाध्यक्ष 

M.9440548931


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अहमदाबाद में श्रीमती जेठीदेवी संकलेचा का निधन, नेत्रदान कर बनीं समाज के लिए प्रेरणा

नाहटा परिवार द्वारा आयोजित "रिषभ राज संघोत्सव" का शुभ मुहूर्त प्रदान

कर्णावती यूनिवर्सिटी में गढ़सिवाना की योगिता (देविका) जैन को गोल्ड मेडल

तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद की वार्षिक सभा हुई सम्पन्न,प्रदीप बागरेचा बने नए अध्यक्ष

भाव अशुभ शुभ हो पहले POETRY

मिलावट के खिलाफ जागरूकता की जरूरत :- अशोक बाफना

अग्रवाल समाज का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट: मदुरै स्थित तथनेरी देवभूमि (श्मशान गृह) में वेटिंग हॉल का उद्घाटन 10 मार्च को

राजभवन में हुआ PYS का 212वां सेशन — आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरिश्वरजी म.सा. ने दी “ब्लैक बॉक्स” के ज़रिए खुद को समझने की सीख

पत्नी की याद में समर्पण की मिसाल: चूरू के व्यापारी निर्मल सेठिया ने यूके में रचा इतिहास

धर्म जड़ नहीं, एक प्रवाह है- आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरीजी म.सा. का गिरधर नगर में प्रेरणादायक प्रवचन