जैसलमेर में चादर महोत्सव की तैयारियां हेतु अहमदाबाद में बैठक आयोजित
अहमदाबाद: (मुकेश आर. चौपडा)
श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ समुदाय के प्रथम दादा गुरुदेव श्री जिनदत्त सुरीश्वर के 871 वर्ष पुराने अग्निसंस्कार में नहीं जलने वाले चादर, चोलपट्टा और मुंहपत्ती का चादर महोत्सव 6 से 8 मार्च 2026 को स्वर्ण नगरी जैसलमेर में आयोजित किया जा रहा है।
राष्ट्रीय स्तर के इस वृहत् आयोजन में पदार्पण की विनती लेकर चादर महोत्सव आयोजन समिति के सदस्य अहमदाबाद में आचार्य श्री पीयूष सागर जी म. सा. के शिष्य समन्वय रत्न सागर जी म. सा. और धवलयशस्वी पर. पूज्य श्री विमलप्रभा श्री जी म. सा. आदि ठाणा की निश्रा में पहुंचे।
पूज्य समन्वय रत्न सागर जी म.सा. ने कहा कि चादर महोत्सव प्रथम दादा गुरुदेव श्री जिनदत्त सुरीश्वर के प्रति श्रद्धा रखने वाले सभी जैन व अजैन श्रद्धालुओं का संयुक्त आयोजन है। चादर महोत्सव को हम सभी गुरु भक्तों को उत्सव के रूप में मनाना है। चादर महोत्सव आयोजन समिति के संयोजक तेजराज गुलेच्छा ने अपने संदेश में कहा कि महोत्सव का उद्देश्य विश्व शांति के लिए प्रयास करना है। आयोजन समिति के सहमंत्री सुरेश लुनिया ने बताया कि इसमें देशभर में फैले करीब 30 हजार से अधिक भक्त खरतर गच्छाधिपति आचार्य श्री जिन मणिप्रभ सूरीश्वर जी म.सा. की निश्रा में आगामी 6 से 8 मार्च को जैसलमेर में महोत्सव में भाग लेने की सम्भावना है। चादर समिति के वित्त संयोजक कुशलराज गुलेच्छा ने कहा कि चादर महोत्सव के लिए पूरे देशभर में उत्साह का माहौल है और इसमें आने वाले श्रद्धालुओं को जैसलमेर में स्थित प्राचीन जैन ज्ञान भंडार, लोद्रवा पार्श्वनाथ तीर्थ, अमर सागर तीर्थ, ब्रह्मासर तीर्थ के दर्शन वंदन का लाभ भी मिल सकेगा। समिति के ललित डाकलिया ने बताया कि इस अवसर पर अहमदाबाद श्री संघ के सैंकड़ों सदस्यों की उपस्थिति में राष्ट्रीय स्तर की इस बैठक में समिति के सह-संयोजक रतनलाल हालावाला, सहमंत्री चैन्नई से सुरेश लुनिया, समिति के वित्त संयोजक बैंगलोर से संघवी कुशलराज गुलेच्छा, श्री जिन कुशल सूरी खरतरगच्छ पेढ़ी के महामंत्री दीपचंद बाफना, अहमदाबाद केयुप अध्यक्ष प्रकाश कंकूचौपड़ा, भूपतराज कांटेड, बाबूलाल लूनिया, घेवरचंद धारीवाल, अंकित बोहरा के साथ संघ के पदाधिकारी एवं अनेक सदस्य उपस्थित थे।
समाचार प्रेषक:
मुकेश आर चौपड़ा
9440548931



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें