संयम पथ पर बढ़ते कदम* सिवाना सेवा समिति द्वारा भव्य अनुमोदना समारोह सम्पन्न
अहमदाबाद 10 अक्टूबर 2025,
शुक्रवार को शाहीबाग स्थित राजभवन परिसर में सिवाना सेवा समिति, अहमदाबाद द्वारा आयोजित संयम पथ की ओर बढ़ते कदम अनुमोदना समारोह अत्यंत श्रद्धा, भव्यता और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें सिवाना की पुण्यभूमि से जुड़े अहमदाबाद प्रवासी पांच मुमुक्षु रत्नों शाश्वत बागरेचा, चारित्र बागरेचा, दीपिका बागरेचा, उज्ज्वला धोका मुथा और मानव गणधर चोपड़ा का संयम जीवन की ओर कदम बढ़ाने के शुभ अवसर पर समाज की उपस्थिति में भावभीना अनुमोदन किया गया।
दीक्षार्थियों का पारंपरिक गाजे-बाजे और अक्षत-वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया, जिसके बाद सुप्रसिद्ध गायिका झरना वोरा की संगीतमय प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिकता और भक्ति से भर दिया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे श्री दिलीप बागरेचा (अध्यक्ष, सिवाना सेवा समिति) ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब-जब ऐसा कोई पुण्य अवसर आएगा, सिवाना सेवा समिति इस प्रकार के आयोजन करती रहेगी, ताकि हर मुमुक्षु को समाज का स्नेह आशीष मिलता रहे। इस अवसर पर कल्याण रत्न विजयजी म.सा. के अहमदाबाद मे 51दिवस प्रवास के लाभार्थी परिवार का भी विशेष सम्मान किया गया। इसके बाद मंच पर दीक्षार्थियों व उनके रत्नकुक्षी माता पिता का बहुमान तिलक, माला, साफा व स्मृति-चिह्न से किया गया, तत्पश्चात पाँचों मुमुक्षुओं ने संयम मार्ग को अपनाने की अपनी आंतरिक प्रेरणाएँ और भावनाएं समाजजनों के साथ साझा कीं, जो सभी के हृदय को छू गईं। मुमुक्षु मानव की दीक्षा 26 अक्टूबर को सिवाना मे होगी, मुमुक्षु शाश्वत, मुमुक्षु चारित्र व मुमुक्षु दीपिका बेन की दीक्षा 30 नवम्बर को सिद्धवड (पालिताना) मे होगी और मुमुक्षु उज्ज्वला की दीक्षा 28 जनवरी को अहमदाबाद मे होगी सभी मुमुक्षु ने दीक्षा पर आने का समाज के लोगो से आग्रह किया ।
समारोह में समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति, वरिष्ठजन, महिलाए एवं युवावर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहा। मीडिया जगत से "फॉर्चून टाइम्स" के संपादक किशोरजी लुंकड़ और स्वतंत्र पत्रकार दिनेश देवड़ा धोका ने समारोह को प्रत्यक्ष रूप से कवर करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी क्षण बताया।
संपूर्ण कार्यक्रम का मंच संचालन प्रभावशाली शब्दों में मुकेश चोपड़ा द्वारा किया गया, जिसमें दिनेश श्रीश्रीमाल ने उनका सशक्त साथ निभाया। आयोजन के अंत में सिवाना सेवा समिति के सचिव श्री कीर्ति बागरेचा ने सभी अतिथियों, समाजबंधुओं, सहयोगियों एवं उपस्थितजनों का हृदयपूर्वक आभार व्यक्त किया और आयोजन की सफलता के लिए सभी को धन्यवाद दिया।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें