*जीतो हुबली चैप्टर ने मंच से उठाई हवाई सेवा की मजबूत माँग*
हुबली
जीतो (JITO) हुबली चैप्टर ने अपने सबसे बड़े प्रभावशाली कार्यक्रम 11 व 12 oct को UDBHAV 2.0 का आयोजन बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ किया, जिसमें शिक्षा, व्यापार, रोजगार और मनोरंजन के शानदार मेल ने सबका ध्यान खींचा। दो दिवसीय इस इवेंट में प्रेरणादायक सेशन्स, बिजनेस और एजुकेशन टॉक्स, भक्ति संगीत, रोजगार मेला और 140 से अधिक स्टॉल वाला एक भव्य व्यापार प्रदर्शनी देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य सचिव प्रवीण चौधरी, उद्योगपति संजय घोडावत, IPO विशेषज्ञ अमन सिंह भदौरिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुष्मिता सेठिया, प्रो. समिश दलाल (SP Jain), विधायक अरविंद बेल्लड़ और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। इस मौके पर जीतो सदस्यों ने एक बेहद अहम मुद्दा उठाते हुए संजय घोडावत एयरलाइंस के प्रमुख संजय घोडावत को ज्ञापन सौंपा, जिसमें हुबली से अहमदाबाद और जोधपुर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट्स शुरू करने की जोरदार माँग की गई। यह माँग ना केवल व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अहम है, बल्कि स्थानीय युवाओं और उद्यमियों के लिए नए अवसर भी खोलेगी। घोडावत जी ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और जल्द से जल्द इन रूट्स पर उड़ानें शुरू करने का भरोसा भी दिलाया, जिससे शहरवासियों में उत्साह की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम का समापन बेंगलुरु की Team DVP की शानदार म्यूजिकल परफॉर्मेंस के साथ हुआ। UDBHAV 2.0 ने जीतो के सेवा, ज्ञान और आर्थिक सशक्तिकरण के मूल मंत्र को जीवंत कर दिखाया, और इसकी शानदार सफलता का श्रेय अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, संयोजक भरत पटवारी, पूर्व अध्यक्ष भवरलाल सी जैन और उनकी पूरी टीम को जाता है, जिसमें राजन जैन, धर्मेंद्र तातेड, नवीन खीवेसरा, गीता छेड़ा, कविता बाफना, संगीता संघवी, वनीता सुराणा जैसे समर्पित सदस्य शामिल रहे।
उक्त जानकारी भँवरलाल सी जैन ने स्वतंत्र पत्रकार दिनेश देवड़ा धोका को दी ।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें