कफ़न में जेब नहीं होती — आचार्य श्री यशोवर्मसूरीजी का प्रेरणादायक संदेश
वाशी (नवी मुंबई): (दिनेश देवड़ा धोका)
पूज्य आचार्य भगवंत श्रीमद विजय यशोवर्मसूरीश्वरजी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि “मृत्यु रिश्वत नहीं लेता, इसलिए ही कफ़न में जेब नहीं होती।” उन्होंने समझाया कि चाहे अमेरिका के राष्ट्रपति केनेडी हों, भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी हों या अपार धन-संपदा और सुरक्षा रखने वाला सिकंदर — मृत्यु से कोई सुरक्षित नहीं रह सका। हाल ही में उपाश्रय के सामने राहेजा बिल्डिंग में लगी भीषण आग में एक परिवार की दर्दनाक मौत का उल्लेख करते हुए गुरुदेव ने कहा कि सब कुछ होने के बावजूद कोई भी व्यक्ति अपने साथ कुछ नहीं ले जा सकता। इसलिए जीवन को धर्म, सदाचार और आत्मशुद्धि की दिशा में मोड़ना चाहिए, क्योंकि धन और पद पीछे रह जाते हैं, जबकि हमारे पाप, द्वेष और दूसरों को दिया गया दुःख हमारे आगे जाकर हमारा स्वागत करते हैं। वाशी में चल रहे उनके चातुर्मास प्रवास में भक्ति और प्रेरणा का अनोखा वातावरण देखने मिल रहा है। आगामी 26 अक्टूबर, रविवार को ज्ञान पंचमी के पावन अवसर पर सुबह 9 बजे पद्मावती हॉल, सेक्टर 9, श्री महावीर स्वामी जैनालय में प्रवचन, देववंदन और नूतन उपाश्रय तख़्ती अनावरण का कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि 20-21 दिसंबर को बोरीवली स्थित कोराकेन्द्र ग्राउंड में ऋषभायण इंटरनेशनल सेमिनार का भव्य आयोजन किया जाएगा। (जानकारी स्वतंत्र पत्रकार दिनेश देवड़ा धोका द्वारा प्राप्त)पूज्य आचार्य भगवंत श्रीमद विजय यशोवर्मसूरीश्वरजी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि “मृत्यु रिश्वत नहीं लेता, इसलिए ही कफ़न में जेब नहीं होती।” उन्होंने समझाया कि चाहे अमेरिका के राष्ट्रपति केनेडी हों, भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी हों या अपार धन-संपदा और सुरक्षा रखने वाला सिकंदर — मृत्यु से कोई सुरक्षित नहीं रह सका। हाल ही में उपाश्रय के सामने राहेजा बिल्डिंग में लगी भीषण आग में एक परिवार की दर्दनाक मौत का उल्लेख करते हुए गुरुदेव ने कहा कि सब कुछ होने के बावजूद कोई भी व्यक्ति अपने साथ कुछ नहीं ले जा सकता। इसलिए जीवन को धर्म, सदाचार और आत्मशुद्धि की दिशा में मोड़ना चाहिए, क्योंकि धन और पद पीछे रह जाते हैं, जबकि हमारे पाप, द्वेष और दूसरों को दिया गया दुःख हमारे आगे जाकर हमारा स्वागत करते हैं। वाशी में चल रहे उनके चातुर्मास प्रवास में भक्ति और प्रेरणा का अनोखा वातावरण देखने मिल रहा है। आगामी 26 अक्टूबर, रविवार को ज्ञान पंचमी के पावन अवसर पर सुबह 9 बजे पद्मावती हॉल, सेक्टर 9, श्री महावीर स्वामी जैनालय में प्रवचन, देववंदन और नूतन उपाश्रय तख़्ती अनावरण का कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि 20-21 दिसंबर को बोरीवली स्थित कोराकेन्द्र ग्राउंड में ऋषभायण इंटरनेशनल सेमिनार का भव्य आयोजन किया जाएगा। (जानकारी स्वतंत्र पत्रकार दिनेश देवड़ा धोका द्वारा प्राप्त)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें