विश्व विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई देती कविता :कवि छगनलाल मुथा-सान्डेराव
*************************************
भारतीय महिला क्रिकेट टीम, विश्व विजेता ताज।
हर भारतवासी को है आज, इन बेटियों पर नाज।
नीली जर्सी नीला अम्बर नीला सम्पूर्ण स्टेडियम,
लहर लहर लहराया तिरंगा, जो बन गया सरताज।
विश्व विजेता ये भारतीय बेटियां, बेटों से कम नहीं।
कोई रोक सके इनके कदम अब किसी में दम नहीं।
जो देखा था बरसों से सपना,आज वो पूरा हो गया।
हार कर सीखा है जीतना,उस हार का कोई ग़म नहीं।
श्री कृष्ण ने गीता में कहा था, हमें कर्म करते जाना है।
मेहनत का फल है मीठा,समय रहते मिल ही जाना है ।
लगन बल पराक्रम के साथ एकता की ताकत कितनी,
पल पल में बदलती जीत की खुशी को हमने माना हैं।
विश्व विजेता महिला क्रिकेट टीम को,
मुथा देता बधाई शुभकामना।
भारत का नाम विश्र्व में रोशन करो,
ये ही हमारी मंगल भावना।
**************************
*कवि छगनलाल मुथा-सान्डेराव*
*मुम्बई*

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें