पालिताना में उपधान तप की भव्य शोभायात्रा, बुधवार को होगा मोक्षमाला विधान*
पालिताना ( दिनेश देवड़ा धोका )
पालिताना गिरिराज की पावन भूमि पर प. पू. कल्याणरत्न विजयजी म.सा. की निश्रा में कस्तूरधाम में चल रहे उपधान तप की पूर्णाहुति पर मंगलवार, 25 नवंबर को तपस्वियों की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें आगे सजाई गई बग्गी में जैन ध्वजा और मोक्षमाला की सुंदर झांकी थी, तथा पीछे-पीछे विभिन्न बग्गियों में तपस्वी रत्नों का तेजस्वी स्वरूप सबको भावविभोर कर रहा था। कई प्रकार के बैंड की मंगल धुनों के साथ यात्रा घाटी दरवाजा, मुख्य बाजार और धार्मिक गलियों से गुजरती हुई आगे बढ़ी, जहां श्रावक-श्राविकाओं ने अक्षत से वधामना कर तपस्वियों का सम्मान किया और साधु-साध्वी भगवंतों की उपस्थिति ने पूरे माहौल को और भी पवित्र बना दिया। स्वतंत्र पत्रकार दिनेश देवड़ा धोका इस आयोजन में उपस्थित थे, जिन्होंने यह जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा का हर दृश्य न सिर्फ भक्ति से भरा था बल्कि तप की अद्भुत शक्ति का प्रत्यक्ष अनुभव करा रहा था। यात्रा कस्तूरधाम लौटकर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और अब बुधवार, 26 नवंबर को सभी उपधान तपस्वियों के मोक्षमाला विधान को लेकर समाज में विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है, जिससे पालिताना की यह तपभूमि एक बार फिर आध्यात्मिक ऊर्जा से प्रकाशित हो उठी है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें