प्रतापगढ़ में 27 नवंबर को पहुँचेगी दादा गुरुदेव राजेंद्र सूरीजी की भव्य रथयात्रा

 



प्रतापगढ़। ( दिनेश देवड़ा धोका )

प. पू. दादा गुरुदेव श्री राजेन्द्रसूरीजी म.सा. की वर्ष 2027 में मनाई जाने वाली 200वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में, प. पू. डॉ. लाभेश विजयजी म.सा. के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से आगामी गुरुवार, 27 नवंबर को दादा गुरुदेव की भव्य रथयात्रा प्रतापगढ़ पहुँचेगी। रथयात्रा का आगमन श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर, तालाब परिसर में होगा, जहाँ गुरुदेव के जीवन, तप एवं योगदान से सम्बंधित चित्रों और पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे उद्घाटन के साथ किया जाएगा तथा लगभग 10:30 बजे पधारे हुए गुरु भक्तों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था रखी गई है। इस आयोजन के लाभार्थी जैन संगीतकार संघवी करनपुरिया परिवार हैं, जो जिनशासन के प्रति अपने गहरे अहोभाव, सेवा और समर्पण के लिए समाज में विशेष सम्मान रखते हैं। करनपुरिया परिवार द्वारा पूर्व में आयोजित छ: री पालित संघ एवं जिनशासन के अनेक आयोजित कार्यो में अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायी योगदान रहा है, जो उनकी धर्मनिष्ठा का स्पष्ट प्रमाण है। रथयात्रा समिति एवं लाभार्थी परिवार ने समाजजनों से आग्रह किया है कि वे सपरिवार पधारकर इस धार्मिक आयोजन में सहभागी बनें और जिनशासन की शोभा बढ़ाएँ। 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अहमदाबाद में श्रीमती जेठीदेवी संकलेचा का निधन, नेत्रदान कर बनीं समाज के लिए प्रेरणा

नाहटा परिवार द्वारा आयोजित "रिषभ राज संघोत्सव" का शुभ मुहूर्त प्रदान

कर्णावती यूनिवर्सिटी में गढ़सिवाना की योगिता (देविका) जैन को गोल्ड मेडल

तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद की वार्षिक सभा हुई सम्पन्न,प्रदीप बागरेचा बने नए अध्यक्ष

भाव अशुभ शुभ हो पहले POETRY

मिलावट के खिलाफ जागरूकता की जरूरत :- अशोक बाफना

अग्रवाल समाज का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट: मदुरै स्थित तथनेरी देवभूमि (श्मशान गृह) में वेटिंग हॉल का उद्घाटन 10 मार्च को

राजभवन में हुआ PYS का 212वां सेशन — आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरिश्वरजी म.सा. ने दी “ब्लैक बॉक्स” के ज़रिए खुद को समझने की सीख

पत्नी की याद में समर्पण की मिसाल: चूरू के व्यापारी निर्मल सेठिया ने यूके में रचा इतिहास

धर्म जड़ नहीं, एक प्रवाह है- आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरीजी म.सा. का गिरधर नगर में प्रेरणादायक प्रवचन