जय मंगल सोसाइटी के जिनालय में चतुर्थ ध्वजारोहण , श्रद्धा, भक्ति और समर्पण का जबरदस्त माहौल
अहमदाबाद 10 जून 2025 मंगलवार
शाहीबाग की जय मंगल सोसाइटी के श्री महावीर स्वामी जिनालय में चौथा ध्वजारोहण बड़ी ही श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। हर कोई इस शुभ मौके का साक्षी बनने को बेताब था।
यह ध्वजारोहण पूज्य आचार्य श्री गुणरत्न सूरीजी म.सा. के आजीवन चरणोपासक आचार्य श्री रश्मिरत्न सूरीजी म.सा. की पावन निश्रा में विधिपूर्वक सम्पन्न हुआ। जैसे ही धर्मध्वजा मंदिर के शिखर पर पहुंची, पूरा माहौल "ओम पुण्यहम, पुण्यहम" की आवाज़ों से गूंज उठा।
लोगों के जोश और भारी मौजूदगी को देखकर आचार्य श्री ने मुस्कुराते हुए कहा
"आज तो ऐसा लग रहा है जैसे प्रतिष्ठा महोत्सव हो रहा हो! आप सबका ये उत्साह देखकर मन बहुत आनंदित हो गया। बस, यही जोश आगे भी जिनशासन के कार्य में बनाकर रखें।"
सबसे खास बात रही रांका परिवार, गढ़ सिवाना का योगदान, जो हर साल की तरह इस बार भी आगामी वर्ष के लिए ध्वजा का लाभ लेकर सबका दिल जीत गया।
मोहनलालजी हीराचंदजी सुरेन्द्रकुमारजी, सुपुत्र बादरमलजी रांका परिवार ने लगातार चौथी बार फहराई चढ़ाई व आगामी वर्ष भी मदिर की ध्वजा चढ़ाने का लाभ लिया ।
ये परिवार न सिर्फ मंदिर के हर आयोजन में आगे रहता है, बल्कि नई पीढ़ी को भी धर्म से जोड़ने में जुटा हुआ है। सभा में मौजूद हर किसी ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इस पुण्यशाली परिवार की जमकर अनुमोदना की।
सच कहें तो जय मंगल सोसाइटी का ये जिनालय अब एक मंदिर भर नहीं, बल्कि श्रद्धा और समर्पण का केंद्र बन चुका है।
और ये आयोजन हमें याद दिलाता है की जहां भक्ति है, वहां शक्ति है… और जहां धर्म है, वहां सच्चा सुख है।
समाचार संवाददाता :-
दिनेश देवड़ा धोका अहमदाबाद




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें