गुरुओं की निश्रा और श्रद्धा की चमक से शाहीबाग में नूतन उपाश्रय मे कुंभ स्थापना संपन्न
अहमदाबाद 10 जुन 2025
आज सुबह शाहीबाग के गिरधर नगर जैन संघ के नए उपाश्रय में एक सुंदर रस की तरह बहता हुआ अध्यात्मिक उत्सव देखने को मिला। सुबह 5:15 बजे, जब हल्की रोशनी फैल रही थी और वातावरण में शांति का आलम था, तो विधि-विधान का पालन करते हुए कुंभ स्थापना का कार्य संपन्न हुआ। इस दिन का हर पल ऐसा था मानो आत्मा को छू लेने वाली खुशबू बिखर रही हो।
इस पावन अवसर पर श्री प्रेम-भुवनभानुसूरिजी समुदाय के 451 दीक्षा-दानेश्वरी, पूज्य आचार्य श्री गुणरत्नसूरि महाराजा के शिष्यरत्न, पू. आ. देव श्री रश्मिरत्नसूरि महाराजा, तथा श्री उदयवल्लभसूरि महाराजा और श्री हृदयवल्लभसूरि महाराजा सहित गुरुदेवों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी महत्त्वपूर्ण बना दिया। उनके आने से ऐसा महसूस हुआ मानो मंगलमयी आशीर्वाद सारे उपाश्रय में फैल गए हों।
इस समारोह में संघ के सैकड़ों श्रावक-श्राविकाओं ने हिस्सा लिया। उनकी भक्ति और उमंग ने उस सुबह को एक नया रंग दे दिया। कुंभ स्थापना का यह शुभ अवसर कमला बेन बाबूलालजी लूनावा वाला परिवार के लिए भी खास रहा, जिन्होंने अपने समर्पण से इस आयोजन में चार चाँद लगा दिए।
आदिनाथ दादा की कृपा, सुरी जयघोष का सपना और नए आराधना भवन का सुंदर रूप सब कुछ मिलकर एक अद्भुत अनुभव बन गए। ऐसा लगता था कि इस नए उपाश्रय से अब नयी ऊर्जा, नयी उमंग और नयी प्रेरणा की किरणें फूट रही हैं, जो आगे चलकर पूरे संघ और समाज में धर्म और आस्था की नई सुबह लेकर आएंगी। इस आराधना भवन मे श्रावक श्राविकाएं खूब आराधना कर पुण्य उपार्जन करे ऐसी मंगल कामना की ।
समाचार संवाददाता:- दिनेश देवड़ा धोका





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें