श्री अहमदाबाद कटलरी जनरल मर्चेंट एसोसियेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन सम्पन्न.... थेलेसेमिया पीड़ित बालकों व सैनिकों की सेवार्थ 85 रक्त यूनिट एकत्रित ।

 


अहमदाबाद : नगर के श्री अहमदाबाद कटलरी जनरल मर्चेंट एसोसियेशन व भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान राजमेहता की पोल , टंकशाल में स्थित म्युनिसिपल शाला नंबर 12 में रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया ।



एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दिनेश जैन ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि एसोसिएशन के द्वारा समय समय पर जन सेवार्थ कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है उसी श्रृंखला में दि. 5 जून , गुरुवार को थेलेसेमिया पीड़ित बालकों के रक्षार्थ व सैनिकों की सेवार्थ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 85 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया ।

दिनेश जैन ने बताया कि शिविर के माध्यम से न केवल रक्त एकत्रित किया गया बल्कि लोगों को थेलेसिमिया के प्रति जागरूक भी किया गया ।



एसोसिएशन के अध्यक्ष लच्छूभाई ने अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में स्वेच्छा से रक्तदान कर रक्त की कमी से ग्रसित बच्चों के जीवन रक्षा में अपना अपेक्षित योगदान देकर अपने सामाजिक दायित्व के प्रति सजग हो।



शिविर को सफल बनाने में अध्यक्ष लच्छूभाई के साथ दीपकभाई बजाज , दीपक किंगर, भरत प्रजापति, शरद भाई , अमितभाई देसाई, तेजशभाई शाह , मनीषभाई शाह  के अलावा सभी व्यापारिगणो व युवा सदस्यों का अनुकरणीय योगदान प्राप्त हुआ ।


समाचार प्रेषक :

मुकेश आर. चौपड़ा

9440548931



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अहमदाबाद में श्रीमती जेठीदेवी संकलेचा का निधन, नेत्रदान कर बनीं समाज के लिए प्रेरणा

नाहटा परिवार द्वारा आयोजित "रिषभ राज संघोत्सव" का शुभ मुहूर्त प्रदान

कर्णावती यूनिवर्सिटी में गढ़सिवाना की योगिता (देविका) जैन को गोल्ड मेडल

तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद की वार्षिक सभा हुई सम्पन्न,प्रदीप बागरेचा बने नए अध्यक्ष

भाव अशुभ शुभ हो पहले POETRY

मिलावट के खिलाफ जागरूकता की जरूरत :- अशोक बाफना

अग्रवाल समाज का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट: मदुरै स्थित तथनेरी देवभूमि (श्मशान गृह) में वेटिंग हॉल का उद्घाटन 10 मार्च को

राजभवन में हुआ PYS का 212वां सेशन — आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरिश्वरजी म.सा. ने दी “ब्लैक बॉक्स” के ज़रिए खुद को समझने की सीख

पत्नी की याद में समर्पण की मिसाल: चूरू के व्यापारी निर्मल सेठिया ने यूके में रचा इतिहास

धर्म जड़ नहीं, एक प्रवाह है- आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरीजी म.सा. का गिरधर नगर में प्रेरणादायक प्रवचन