शाहीबाग-गिरधरनगर जैन संघ में आदिनाथ जिनालय की 73वीं ध्वजारोहण संपन्न

 

श्री शाहीबाग-गिरधरनगर जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ में श्री आदिनाथ जिनालय की 73वीं ध्वजा का समारोह अनेक पूज्य आचार्यों व साधु साध्वी म.सा. की पावन निश्रा में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।


इस अवसर पर प्रवचन देते हुए श्रमणीगणनायक पूज्य आचार्य श्री रश्मिरत्नसूरिजी म.सा. ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि 72 वर्ष पूर्व संघ के स्थविर पूज्य श्री सिद्धिसूरिजी म.सा. साहब की प्रेरणा से इस जिनालय में आदिनाथ भगवान की प्रतिष्ठा हुई थी।  इस जिनालय को ‘श्री शत्रुंजय अवतार’ के रूप में प्रतिष्ठित किया गया।



धर्मसभा में पूज्य आचार्यश्री ने यह भी बताया कि दीक्षा-दानेश्वरी पूज्य आचार्य श्री गुणरत्नसूरिजी म.सा. की आचार्यपद दीक्षा तिथि और पूज्य पुण्य रेखाश्रीजी म.सा. की 71 वी जन्मतिथि भी आज ही के दिन है।  आगामी 7 जून शनिवार को 'चलो रेवा, जंगम तीर्थ की रक्षा हेतु महारैली ' का आयोजन रखा गया है।

आचार्यश्री ने यह भी घोषणा की कि *9* जून को मुनि श्री भव्यरत्नविजयजी म.सा. के संयम जीवन के 10 वर्ष पूर्ण होने पर गिरधरनगर में पहली बार विशेष रूप से वाद्य-गाजे के साथ शास्त्रीय सामायिक का भव्य आयोजन किया जाएगा।

इस शुभ अवसर पर संघ के पदाधिकारियों, श्रद्धालुओ और बच्चों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। सभी ने धर्म और परंपरा के प्रति गहरी आस्था प्रकट करते हुए जिनालय की ध्वजा के साक्षी बनकर धर्मलाभ लिया।

विशेष संवाददाता :- दिनेश देवड़ा धोका की रिपोर्ट



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अहमदाबाद में श्रीमती जेठीदेवी संकलेचा का निधन, नेत्रदान कर बनीं समाज के लिए प्रेरणा

नाहटा परिवार द्वारा आयोजित "रिषभ राज संघोत्सव" का शुभ मुहूर्त प्रदान

कर्णावती यूनिवर्सिटी में गढ़सिवाना की योगिता (देविका) जैन को गोल्ड मेडल

तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद की वार्षिक सभा हुई सम्पन्न,प्रदीप बागरेचा बने नए अध्यक्ष

भाव अशुभ शुभ हो पहले POETRY

मिलावट के खिलाफ जागरूकता की जरूरत :- अशोक बाफना

अग्रवाल समाज का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट: मदुरै स्थित तथनेरी देवभूमि (श्मशान गृह) में वेटिंग हॉल का उद्घाटन 10 मार्च को

राजभवन में हुआ PYS का 212वां सेशन — आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरिश्वरजी म.सा. ने दी “ब्लैक बॉक्स” के ज़रिए खुद को समझने की सीख

पत्नी की याद में समर्पण की मिसाल: चूरू के व्यापारी निर्मल सेठिया ने यूके में रचा इतिहास

धर्म जड़ नहीं, एक प्रवाह है- आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरीजी म.सा. का गिरधर नगर में प्रेरणादायक प्रवचन