पहलगाम हमले के बाद कराची बेकरी के नाम पर विरोध तेज: युवाओं ने की नाम बदलने की मांग
हैदराबाद
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में गुस्से और राष्ट्रभाव की लहर दौड़ पड़ी है। इसी माहौल में हैदराबाद की प्रसिद्ध 'कराची बेकरी' एक बार फिर विवाद के केंद्र में आ गई है इस बार उसके नाम को लेकर।
युवाओं और विभिन्न संगठनों ने यह कहते हुए विरोध दर्ज कराया है कि 'कराची' जैसा नाम, जो पाकिस्तान से जुड़ा हुआ है, देशवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। उनका कहना है कि ऐसे समय में जब पूरा देश आतंकी घटनाओ के प्रति संवेदना और गुस्से से भरा है, पाकिस्तान से जुड़ा कोई भी प्रतीक या नाम स्वीकार्य नहीं हो सकता।
प्रदर्शनकारियों का तर्क है कि यह किसी धर्म या समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि राष्ट्रगौरव से जुड़ा मुद्दा है। “हमें ऐसे नामों की ज़रूरत नहीं जो हमें हमारे दुश्मन की याद दिलाएं,” एक युवा ने विरोध के दौरान कहा।
नाम बदलना या नही यह उनका निजी निर्णय हो सकता है पर उधर, युवा वर्ग का मानना है कि बेकरी की पहचान उसकी गुणवत्ता से है, न कि नाम से। एक ग्राहक ने कहा, "अगर नाम बदलने से देश के लोगो की भावना को सुकून मिलता है, तो इसमें कोई नुकसान नहीं।"
सोशल मीडिया पर भी विरोध की लहर देखी जा रही है ।
कराची बेकरी के सामने अब एक स्पष्ट विकल्प है क्या वह अपनी पहचान को लेकर पुराने नाम पर अड़ी रहेगी या राष्ट्र की भावना को सम्मान देने के लिए बदलाव का रास्ता अपनाएगी?


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें