ऑपरेशन सिंदूर :- दिनेश दोशी
कोई मामूली नहीं,
ये है पीड़ा की आह,
बहु,बेटी,माताओं की
टूटी हर एक चाह.
चुन चुन कर मारेंगे
अब होगा महासंग्राम,
दहशत के अड्डों का
करेंगे काम तमाम.
मोदी नर मामूली नहीं,
लेगा बदला घोर,
पाक याद रखेगा सदा,
मिट जाएगा सब जोर.
जो बोले वो ना करे,
न बोले वो करे काम,
इज्ज़त का सवाल है
अब आर पार संग्राम.
धुआं धुआं करेंगे पाक का,
ईंट से ईंट बजाएंगे,
तेरे ही घर घुसकर तेरी,
पच्छ लाल कर जाएंगे.
दिनेश दोशी चेन्नई


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें