सिवाना यूथ फेडरेशन अहमदाबाद को मिला नया नेतृत्व, CA मोहित A मेहता बने अध्यक्ष


अहमदाबाद— नवम्बर 2022 में स्थापित सिवाना यूथ फेडरेशन अहमदाबाद ने अल्प समय में प्रवासी सिवाना समाज के युवाओं के बीच सामाजिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक एकता का सेतु बनाते हुए उल्लेखनीय पहचान बनाई है। संस्थापक अध्यक्ष अनिकेत भंसाली के दूरदर्शी और प्रेरणादायक नेतृत्व में संस्था ने कई प्रभावशाली कार्यक्रमों का सफल आयोजन कर समाज में एक सशक्त छवि प्रस्तुत की।

अब समय की मांग और युवाओं की ऊर्जा को नए दिशा देने हेतु संस्था ने 2025-26 कार्यकाल के लिए अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया। अहमदाबाद के टेम्पट्ट रेस्ट्रो एंड कैफे में आयोजित विशेष बैठक में  CA मोहित मेहता को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। उनके साथ CA पियूष धोका को उपाध्यक्ष, हिमांशु चोपड़ा को सचिव, राहुल रांका को सहसचिव, अंकित बागरेचा को कोषाध्यक्ष और विशाल ओस्तवाल को सहकोषाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। साथ ही कार्यकारिणी में जयदीप बागरेचा, तरुण बागरेचा, करण बागरेचा, नीरज मेहता, चेतन मुनोत और अंकित कानूंगा जैसे ऊर्जावान युवाओं को शामिल किया गया।

नव-निर्वाचित अध्यक्ष मोहित मेहता ने अपने उद्बोधन में स्पष्ट किया कि आगामी कार्यकाल में संस्था आपसी व्यापारिक समन्वय, पारिवारिक मिलन, खेलकूद, बॉक्स क्रिकेट, इंडोर गेम्स, त्योहारों के उत्सव, मानवसेवा और जीवदया जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सिवाना समाज के युवाओं के बीच आपसी स्नेह, सहयोग और समर्पण को और अधिक मजबूत करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल आयोजनों तक सीमित न रहकर, समाज के हर वर्ग को जोड़ने वाला मंच बनाना है जहाँ से एकजुटता की मिसाल कायम की जा सके।

इस नवनिर्मित कार्यकारिणी से प्रवासी सिवाना समाज को नई दिशा, नई ऊर्जा और सामाजिक सरोकारों की नई ऊँचाइयाँ छूने की उम्मीद है। सिवाना यूथ फेडरेशन अहमदाबाद निस्संदेह युवाओं के लिए प्रेरणा और एकता का प्रतीक बनती जा रही है।

समाचार संवाददाता दिनेश देवड़ा धोका 

नव निर्वाचित अध्यक्ष CA मोहित मेहता से प्राप्त जानकारी के अनुसार






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अहमदाबाद में श्रीमती जेठीदेवी संकलेचा का निधन, नेत्रदान कर बनीं समाज के लिए प्रेरणा

नाहटा परिवार द्वारा आयोजित "रिषभ राज संघोत्सव" का शुभ मुहूर्त प्रदान

कर्णावती यूनिवर्सिटी में गढ़सिवाना की योगिता (देविका) जैन को गोल्ड मेडल

तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद की वार्षिक सभा हुई सम्पन्न,प्रदीप बागरेचा बने नए अध्यक्ष

भाव अशुभ शुभ हो पहले POETRY

मिलावट के खिलाफ जागरूकता की जरूरत :- अशोक बाफना

अग्रवाल समाज का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट: मदुरै स्थित तथनेरी देवभूमि (श्मशान गृह) में वेटिंग हॉल का उद्घाटन 10 मार्च को

राजभवन में हुआ PYS का 212वां सेशन — आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरिश्वरजी म.सा. ने दी “ब्लैक बॉक्स” के ज़रिए खुद को समझने की सीख

पत्नी की याद में समर्पण की मिसाल: चूरू के व्यापारी निर्मल सेठिया ने यूके में रचा इतिहास

धर्म जड़ नहीं, एक प्रवाह है- आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरीजी म.सा. का गिरधर नगर में प्रेरणादायक प्रवचन