नेपाल कॉफी फेस्टिवल में चमकी बेंगलौर निवासी पूजा जैन की उपलब्धि
काठमांडू, नेपाल – 5 अप्रैल 2025:
नेपाल में 3 से 5 अप्रैल तक हुए नेपाल कॉफी फेस्टिवल 2025 का समापन बड़े ही धूमधाम से हुआ। इस तीन दिन के कार्यक्रम में देश-विदेश के कॉफी प्रेमी, किसान, एक्सपर्ट्स और रोस्टर शामिल हुए।
इस पूरे फेस्टिवल का सबसे खास पल तब आया, जब Curly Brew की फाउंडर पूजा जैन को "Excellence in Coffee Journalism & Storytelling" अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। पूजा ये सम्मान पाने वाली पहली भारतीय बनीं, जो कि अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
पूजा मदुराई की रहने वाली हैं और फिलहाल बेंगलौर में रहकर कॉफी इंडस्ट्री से जुड़ा शानदार काम कर रही हैं। उन्होंने नेपाल की उभरती हुई कॉफी संस्कृति को दुनियाभर में पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई — खासतौर पर वहां के किसानों, रोस्टर्स और बारिस्टा को एक नई आवाज़ देने का काम किया।
उनकी इस सफलता पर उनके पिता श्री विनोदजी घीया और मदुराई जैन समाज को बेहद गर्व है। समाज की इस होनहार बेटी ने दिखा दिया कि लगन और मेहनत से कोई भी सपना हकीकत बन सकता है।
यह सम्मान उन्हें नेपाल सरकार के नेशनल टी एंड कॉफी डेवलपमेंट बोर्ड के कार्यकारी निदेशक फाइन्द्र राज पाण्डे, एनसीपीए के अध्यक्ष ओम अधिकारी, और संतोष पोखरेल ने मिलकर प्रदान किया।
पूजा की इस उपलब्धि को पूरे दक्षिण एशिया की कॉफी दुनिया ने एक गौरवपूर्ण पल के रूप में सराहा है। ये सिर्फ पूजा की नहीं, पूरे देश की जीत है।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें