मदुरै से भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन को प्रवासियों ने हर्ष- उल्लास से किया रवाना ।
मदुरै तमिलनाडु ... मदुरै प्रवासी संगठन एवं उत्तर भारतीय यात्री सेवा संघ के सदस्यों ने मदुरै रेल्वे जंक्शन पर पहुँच कर मदुरै से भगत की कोठी प्रथम बार भीलड़ी समदड़ी रेल खंड पर रेल सेवा शुरू होने की खुशी में ट्रेन को फूलमाला से सजाया एवं ट्रेन के लोको पायलट सौन्दराजन व मुरुगन का माला व साफा पहनाकर सम्मान किया ।
मदुरै प्रवासी प्रवक्ता दिनेश सालेचा ने बताया कि प्रवासी समाज के लोगों को इस मार्ग पर ट्रेन सेवा को लेकर 20 साल से इंतजार था वो इंतजार आज पूरा हुआ । प्रवासी समाज बंधुओं ने स्टेशन पर मिठाई बांटी । ठीक सुबह 10:45 मिनट पर ट्रेन की रवानगी पर खुशी जाहिर करते हुए एक दूसरे को बधाई दी स्टेशन पर मदुरै प्रवासी विभिन्न समाज के काफ़ी संख्या में लोग पहुँचे व भारत माता के जयकारे लगाएं ।
प्रवासी बंधुओ ने राजस्थान के लिए सीधी रेल सेवा के लिए प्रयास किया उन सभी संगठनों को धन्यवाद ज्ञापित किया और आगे इसी ट्रेन को साप्ताहिक करने की कोशिश जारी रखने का आग्रह किया । इस दौरान उत्तर भारतीय यात्री सेवा संघ से अरुणकुमार, मदुरै प्रवासी संगठन से दिनेश सालेचा, Aiadmk जिला प्रतिनिधि विजयसिंह ऊण, भाजपा मीनाक्षी मण्डल अशोककुमार प्रजापत, योगाचार्य अर्जुनसिंह, सुरेशकुमार, जोरसिंह, चम्पालाल, सुरेशकुमार, विक्रम प्रजापत, भगाराम, सहित विभिन्न समाज व संस्थाओं के लोग मौजद रहे ।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें