जापान देगा भारत को दो बुलेट ट्रेन फ्री में, दोस्ती और तरक्की की नई मिसाल
जापान और भारत की दोस्ती एक और बड़ा कदम आगे बढ़ी है। जापान ने भारत को दो हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन सेट Shinkansen E5 और E3 सीरीज बिल्कुल मुफ्त देने का फैसला किया है। इन ट्रेनों का इस्तेमाल मुंबई से अहमदाबाद के बीच बन रहे बुलेट ट्रेन ट्रैक पर ट्रायल और जांच के लिए किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट 2026 तक शुरू होने की उम्मीद है।
इतना ही नहीं जापान भारत को कुल 24 बुलेट ट्रेन सेट देगा। इनमें से 6 ट्रेनें भारत में ही बनाई जाएंगी जिससे 'मेक इन इंडिया' को भी बढ़ावा मिलेगा। इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत करीब 1.10 लाख करोड़ रुपये है। इसमें से 81 प्रतिशत पैसा जापान देगा वो भी 0.1 प्रतिशत की बेहद कम ब्याज दर पर 50 साल के लिए लोन और पहले 15 साल तक कुछ चुकाना भी नहीं होगा।
इस कदम से भारत को दुनिया की सबसे तेज और सुरक्षित ट्रेन तकनीक मिलेगी। ये सिर्फ एक ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट नहीं बल्कि भारत और जापान की मजबूत दोस्ती भरोसे और तरक्की की नई मिसाल है। जब बुलेट ट्रेन भारत की धरती पर दौड़ेगी तो ये हर भारतीय के लिए गर्व का पल होगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें