*मैं नारी हूं,,,,,,🌹* IAM A WOMAN - NEELAM JAIN BARMER
*मैं नारी हूं,,,,,,🌹*
****************
मैं कमजोर नही हूंँ बेजान नहीं हूंँ
मैं कायर नहीं हूंँ कोई सामान नहीं हूंँ
मैं स्वाभिमान से जीती हूंँ
मैं कभी भी नहीं बेचारी हूंँ
मैं नारी हूंँ मैं नारी हूंँ
मैं अबला नहीं हूं नादान नहीं हूंँ
मैं कोई दबी हुई पहचान नहीं हूंँ
मैं खुद्दारी से रहती हूंँ
मैं खुद से कभी नहीं हारी हूंँ
मैं नारी हूंँ मैं नारी हूंँ
मैं लक्ष्य पर डटती हूँ किसी से डरती नहीं हूंँ
कोरे पन्ने पर लिख खुद को मैं पढ़ती हूंँ
मैं अपने भाग्य को लिखती हूंँ
दुश्मनों के लिए कटारी हूँ
मैं नारी हूंँ मैं नारी हूंँ
सच का अरमान हूँ सपनों की उड़ान हूँ
छोटा नहीं जहान मेरा मैं व्यवधान नहीं हूंँ
मैं संकल्प लेकर चलती हूँ
मैं जीत की तैयारी हूँ
मैं नारी हूंँ मैं नारी हूंँ
मैं तेज उजाला हूंँ मैं शिव का शिवाला हूँ
रिश्तों में ठहरती हूँ मै गुमसुम नहीं बाला हूँ
मैं उसूलों से महकती हूँ
मैं शेर की सवारी हूँ
मैं नारी हूंँ मैं नारी हूंँ
*****************
*नीलम जैन🌹✍️*
*बाड़मेर राजस्थान*


जवाब देंहटाएंअन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक छोटी सी पेशकश
_*नारी जिसके बगैर अधूरी है जिंदगी की पारी*_
_*ममता का प्रतिरूप ,प्रेम की पुजारी,समता की शीतल सी क्यारी*_
_*कभी मां तो कभी भार्या,कभी बहन तो कभी प्रेमिका तेरे हर पात्र में छिपी है खुशियां सारी*_
_*जिंदगी के रथ का दूसरा चक्र हो,तुम बिन गति लगती बड़ी भारी*_
_*कभी समर्पण तो कभी शक्ति का प्रदर्शन तो कभी धीरज धारी*_
_*कभी मीरा,कभी राधा,कभी लक्ष्मी, कभी सरस्वती,कभी दुर्गा,कभी चामुंडा में है तेरे दर्शन बारी बारी*_
_*दंडवत प्रणाम है तेरे हर रूप को तू तो है गजब की सन्नारी*_
_*अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं*_
_*✍🏼दिनेश दोशी*_
आज की नारी
जवाब देंहटाएंसब पर भारी
अबला नहीं
वो सबला है
हर क्षेत्र में है हावी
उसके हाथ में है
भारत का भावी