जीतो का पावन अभियान – नवकार महामंत्र का गुणगान

 



नौ अप्रैल का शुभ प्रभात,
लेकर आया पावन बात।
जीतो का संकल्प महान,
विश्व कल्याण का अरमान।।

108 देशों में गूंजेगा नाम,
नवकार मंत्र का होगा गान।
शुद्ध भावना, निर्मल ध्यान,
शांति से भर जाए जहान।।

मंत्र ये पावन, मंत्र ये शुभ,
हर कण-कण में लाए अनुराग।
आत्मा जागे, विकार मिटे,
अहिंसा का हो हर मन में राग।।

जीतो का यह दिव्य प्रयास,
लाए जग में नई मिठास।
धर्म, शांति, प्रेम का दीप,
नवकार से मिटें संताप।।

दिनेश देवड़ा धोका की शुभकामनाएं,
हर मन में नव ऊर्जा आएं।
विश्व शांति का दीप जलाएं,
सकल जगत में मंगल छाए।।

चलो सभी मिल साथ जुड़ें,
नवकार का प्रकाश बढ़े।
जीतो संग नवकार गाएं,
विश्व में शुभता की गूंज उठाएं।।


दिनेश देवड़ा धोका अहमदाबाद



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अहमदाबाद में श्रीमती जेठीदेवी संकलेचा का निधन, नेत्रदान कर बनीं समाज के लिए प्रेरणा

नाहटा परिवार द्वारा आयोजित "रिषभ राज संघोत्सव" का शुभ मुहूर्त प्रदान

कर्णावती यूनिवर्सिटी में गढ़सिवाना की योगिता (देविका) जैन को गोल्ड मेडल

तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद की वार्षिक सभा हुई सम्पन्न,प्रदीप बागरेचा बने नए अध्यक्ष

भाव अशुभ शुभ हो पहले POETRY

मिलावट के खिलाफ जागरूकता की जरूरत :- अशोक बाफना

अग्रवाल समाज का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट: मदुरै स्थित तथनेरी देवभूमि (श्मशान गृह) में वेटिंग हॉल का उद्घाटन 10 मार्च को

राजभवन में हुआ PYS का 212वां सेशन — आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरिश्वरजी म.सा. ने दी “ब्लैक बॉक्स” के ज़रिए खुद को समझने की सीख

पत्नी की याद में समर्पण की मिसाल: चूरू के व्यापारी निर्मल सेठिया ने यूके में रचा इतिहास

धर्म जड़ नहीं, एक प्रवाह है- आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरीजी म.सा. का गिरधर नगर में प्रेरणादायक प्रवचन