जैन समाज की बेटी याशी जैन ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

 

छत्तीसगढ़ की बेटी और जैन समाज की गौरव याशी जैन ने अपनी अदम्य साहस और संघर्षशीलता से एक बार फिर भारत का नाम रोशन कर दिया है। पर्वतारोहण की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी याशी ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोसियस्ज़को (7,310 फीट) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। इससे पहले उन्होंने माउंट एवरेस्ट, माउंट किलिमंजारो, माउंट एल्ब्रुस और माउंट अकोंकागुआ जैसी विश्व की ऊंची चोटियों पर विजय प्राप्त कर अपनी अद्भुत क्षमता का प्रमाण दिया है।

याशी जैन न केवल एक पर्वतारोही हैं, बल्कि साहस, आत्मनिर्भरता और अदम्य इच्छाशक्ति की प्रतीक हैं। अपनी पर्वतारोहण यात्राओं के लिए उन्होंने स्वयं संसाधन जुटाए, एक आईटी कंपनी में कार्यरत रहते हुए कठिन प्रशिक्षण लिया और हर कठिनाई का सामना कर विजय हासिल की। एवरेस्ट चढ़ाई के दौरान उन्होंने ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ का ध्वज फहराया था, जिसे राज्य के मुख्यमंत्री ने उन्हें सौंपा था।

आज जैन समाज की यह बेटी पूरे भारत के लिए प्रेरणा बन चुकी है। उनकी उपलब्धियों ने यह साबित कर दिया कि अगर जुनून और समर्पण हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। आने वाले समय में उनका लक्ष्य ‘7 समिट चैलेंज’ को पूरा करना है, जिससे वे दुनिया के हर महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा लहराने का सपना साकार कर सकें। याशी जैन की इस ऐतिहासिक सफलता पर पूरे जैन समाज और देश को उन पर गर्व है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अहमदाबाद में श्रीमती जेठीदेवी संकलेचा का निधन, नेत्रदान कर बनीं समाज के लिए प्रेरणा

नाहटा परिवार द्वारा आयोजित "रिषभ राज संघोत्सव" का शुभ मुहूर्त प्रदान

कर्णावती यूनिवर्सिटी में गढ़सिवाना की योगिता (देविका) जैन को गोल्ड मेडल

तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद की वार्षिक सभा हुई सम्पन्न,प्रदीप बागरेचा बने नए अध्यक्ष

भाव अशुभ शुभ हो पहले POETRY

मिलावट के खिलाफ जागरूकता की जरूरत :- अशोक बाफना

अग्रवाल समाज का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट: मदुरै स्थित तथनेरी देवभूमि (श्मशान गृह) में वेटिंग हॉल का उद्घाटन 10 मार्च को

राजभवन में हुआ PYS का 212वां सेशन — आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरिश्वरजी म.सा. ने दी “ब्लैक बॉक्स” के ज़रिए खुद को समझने की सीख

पत्नी की याद में समर्पण की मिसाल: चूरू के व्यापारी निर्मल सेठिया ने यूके में रचा इतिहास

धर्म जड़ नहीं, एक प्रवाह है- आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरीजी म.सा. का गिरधर नगर में प्रेरणादायक प्रवचन