गढ़ सिवाना में होगा पूज्य प्रकाश मुनिजी महाराज साहब का चातुर्मास

 

गढ़ सिवाना, 21 मार्च – जैन समाज के लिए आज का दिन ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण बन गया, जब ज्ञानगच्छाधिपति, श्रुतधर पंडित रत्न, परम पूज्य गुरुदेव 1008 श्री प्रकाश मुनिजी महाराज साहब ने गढ़ सिवाना नगर में इस वर्ष चातुर्मास करने की घोषणा की। इस शुभ समाचार से नगर के जैन समाज में हर्ष और उल्लास की लहर दौड़ गई। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, महावीर मार्ग, गढ़ सिवाना के अध्यक्ष खीमराजजी जिन्नाणी और मंत्री सुरेश चौरड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि पूज्य गुरुदेव के चातुर्मास को लेकर नगर में भव्य तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि यह चातुर्मास नगर के लिए एक ऐतिहासिक अवसर होगा, जिसमें धर्म, तप और आराधना की अविरल धारा बहेगी।

पूज्य गुरुदेव के सान्निध्य में चार महीने तक गढ़ सिवाना का संपूर्ण वातावरण धर्ममय रहेगा। प्रवचन, स्वाध्याय, तपस्या, आराधना और भक्ति की गूंज से नगर का कोना-कोना आध्यात्मिक ऊर्जा से भर जाएगा। नगरवासी इस अलौकिक संयोग से अभिभूत हैं और चातुर्मास की तैयारियों को लेकर अत्यंत उत्साहित हैं।

गढ़ सिवाना की पावन धरा को इस आध्यात्मिक सौभाग्य की प्राप्ति होने पर सम्पूर्ण जैन समाज में हर्ष और उल्लास का वातावरण है। नगर के श्रद्धालु इस ऐतिहासिक चातुर्मास को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण भाव से तैयार हैं।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अहमदाबाद में श्रीमती जेठीदेवी संकलेचा का निधन, नेत्रदान कर बनीं समाज के लिए प्रेरणा

नाहटा परिवार द्वारा आयोजित "रिषभ राज संघोत्सव" का शुभ मुहूर्त प्रदान

कर्णावती यूनिवर्सिटी में गढ़सिवाना की योगिता (देविका) जैन को गोल्ड मेडल

तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद की वार्षिक सभा हुई सम्पन्न,प्रदीप बागरेचा बने नए अध्यक्ष

भाव अशुभ शुभ हो पहले POETRY

मिलावट के खिलाफ जागरूकता की जरूरत :- अशोक बाफना

अग्रवाल समाज का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट: मदुरै स्थित तथनेरी देवभूमि (श्मशान गृह) में वेटिंग हॉल का उद्घाटन 10 मार्च को

राजभवन में हुआ PYS का 212वां सेशन — आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरिश्वरजी म.सा. ने दी “ब्लैक बॉक्स” के ज़रिए खुद को समझने की सीख

पत्नी की याद में समर्पण की मिसाल: चूरू के व्यापारी निर्मल सेठिया ने यूके में रचा इतिहास

धर्म जड़ नहीं, एक प्रवाह है- आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरीजी म.सा. का गिरधर नगर में प्रेरणादायक प्रवचन