पश्चिम रेलवे की सौगात: होली और गर्मियों में यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनें
पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और होली तथा गर्मी के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद मंडल से होकर गुजरने वाली तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें विशेष किराए पर चलाई जाएंगी।
पहली ट्रेन बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल (साप्ताहिक) है, जो कुल आठ फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 04714 हर शुक्रवार शाम 4:00 बजे बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 2:30 बजे बीकानेर पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन 7 मार्च से 28 मार्च, 2025 तक किया जाएगा। वापसी में ट्रेन संख्या 04713 हर गुरुवार दोपहर 3:00 बजे बीकानेर से चलेगी और अगले दिन दोपहर 1:40 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसका संचालन 6 मार्च से 27 मार्च, 2025 तक किया जाएगा। यह ट्रेन बोरीवली, वापी, उधना, वडोदरा, साबरमती, महेसाणा, जोधपुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास कोच उपलब्ध होंगे।
दूसरी ट्रेन बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी स्पेशल (साप्ताहिक) है, जिसका भी कुल आठ बार संचालन होगा। ट्रेन संख्या 04828 हर रविवार सुबह 10:30 बजे बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 4:30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। यह ट्रेन 9 मार्च से 30 मार्च, 2025 तक चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04827 हर शनिवार सुबह 11:30 बजे भगत की कोठी से चलेगी और अगले दिन सुबह 7:25 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन 8 मार्च से 29 मार्च, 2025 तक होगा। यह ट्रेन बोरीवली, वापी, वडोदरा, साबरमती, महेसाणा, आबू रोड, मारवाड़, लूणी सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर (इकोनॉमी), स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास कोच होंगे।
तीसरी ट्रेन बान्द्रा टर्मिनस-जोधपुर सुपरफास्ट स्पेशल (साप्ताहिक) है, जो कुल छह फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 04826 हर मंगलवार सुबह 11:15 बजे बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 4:00 बजे जोधपुर पहुंचेगी। इसका संचालन 11 मार्च से 25 मार्च, 2025 तक किया जाएगा। वापसी में ट्रेन संख्या 04825 हर सोमवार शाम 5:00 बजे जोधपुर से चलेगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन 10 मार्च से 24 मार्च, 2025 तक होगा। यह ट्रेन बोरीवली, वापी, वडोदरा, साबरमती, महेसाणा, आबू रोड, फालना, मारवाड़, लूणी सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें एसी 3-टियर और स्लीपर क्लास कोच की सुविधा होगी।
ट्रेन संख्या 04714 की बुकिंग शुरू हो चुकी है, जबकि ट्रेन संख्या 04828 और 04826 की बुकिंग 8 मार्च, 2025 से सभी पीआरएस काउंटर और IRCTC वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें