शंखेश्वर महातीर्थ में 'मेवाड़ गौरव' दीपक करनपुरिया ने अपनी सुरीली आवाज से बिखेरा भक्तिमय रंग, पूज्या दीदी माँ साध्वी ऋतंभरा जी का मिला आशीर्वाद
गुजरात के पावन तीर्थ श्री शंखेश्वर महातीर्थ में जैनाचार्य देवेश गच्छाधिपति श्रीमद् विजय लेखेन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. के 68वें जन्मोत्सव का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर श्रद्धालुओं और गणमान्य अतिथियों का अपार सैलाब उमड़ा, जिनमें पद्मभूषण पूज्या दीदी माँ साध्वी ऋतंभरा जी, कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़, सांसद श्री सी. पी. जोशी, विधायक श्री अमित ठाकर और श्री ओमप्रकाश सखलेचा, मीडिया प्रभारी श्री सुधीर जैन सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियां सम्मिलित हुईं।
इस पावन अवसर पर सुप्रसिद्ध जैन संगीतकार 'मेवाड़ गौरव' दीपक करनपुरिया ने अपनी सुरीली आवाज से समां बांध दिया। उनकी भक्तिमय प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद से भर दिया और पूरा वातावरण भक्ति की रसधारा में डूब गया। उनके भजनों की मधुर ध्वनि ने ऐसा प्रभाव छोड़ा कि श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
इस दौरान पूज्या दीदी माँ साध्वी ऋतंभरा जी ने दीपक करनपुरिया को विशेष आशीर्वाद प्रदान किया। उनके स्नेह और प्रेरणादायक वचनों ने दीपक करनपुरिया को नई ऊर्जा से भर दिया। यह क्षण न केवल उनके लिए बल्कि समस्त श्रद्धालुजनों के लिए भी अत्यंत भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा।
शंखेश्वर महातीर्थ में हुए इस भव्य आयोजन ने आध्यात्मिक भक्ति, श्रद्धा और समर्पण की अद्भुत छटा बिखेरी। धर्म और संस्कृति की इस अनूठी प्रस्तुति ने न केवल श्रद्धालुओं को भक्ति में डुबो दिया, बल्कि भव्यता और समर्पण की एक नई परिभाषा भी स्थापित की।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें