*श्री मुनिसुव्रत स्वामी चौमुखी जिनालय सांगली का ध्वजारोहण संपन्न* news by mahavir bhansali



श्री जैन श्वेताम्बर अमिझरा पार्श्वनाथ देहरासर ट्रस्ट के तत्वावधान मे श्री कल्याणकर मुनिसुव्रत स्वामी चौमुखी जिनालय की प्रथम वर्षगांठ और ध्वजारोहण गच्छाधिपति आ.श्री कल्पतरु सूरीश्वरजी के आज्ञानुवर्ती सा.श्री कल्पज्ञाश्रीजी म.सा.की पावन निश्रा में हर्षोल्लास से संपन्न हुआ।



    प्रथम वर्षगांठ मे त्रिदिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया, 23 फरवरी को प्रथम दिन सुबह गिरनार भाव यात्रा रखी गई ,जिसमें गुंटूर से पधारे अमित सालेचा ने अपने भावों से संवेदना की  प्रस्तुती दी और साथ में संगीतकार हर्षित शाह मुंबई ने जोरदार संगीत की रमझट लगाकर लोगों को गिरनार तीर्थ की स्पर्शना करवाई, उसी दिन दोपहर को श्री मुनीसुव्रत स्वामी पंचकल्याणक पूजा रखी गई शाम को परमात्मा की भक्ति का आयोजन किया गया, द्वितीय दिवस सुबह जिनालय में सभी जिनबिंबो का 18 अभिषेक किया गया और शाम को परमात्मा की भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। तृतीय दिवस तारीख 25 फरवरी मुख्य ध्वजा के दिन सुबह सतरभेदी पूजा बनाई गई और मुनीसुव्रत स्वामी ध्वजा के लाभार्थी स्व.सुरेश भाई पुखराजजी जैन और सविता बेन डोसालाल मकीम परिवार और कवलापुर ऋषभदेव भगवान ध्वजा के लाभार्थी नितिन भाई रसिकलाल शाह परिवार द्वारा विजय मुहूर्त में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजा के बाद सकल संघ की नवकारसी रखी गई जिसका लाभ स्व. सुरेशभाई पुखराजजी जैन और सविताबेन डोसालाल मकीम परिवार ने लिया ध्वजारोहण कार्यक्रम मे संघ के हजारों श्रावक श्राविकाओं ने उत्साह से भाग लिया। यह जानकारी सांगली से महावीर भंसाली ने प्रेषित की।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अहमदाबाद में श्रीमती जेठीदेवी संकलेचा का निधन, नेत्रदान कर बनीं समाज के लिए प्रेरणा

नाहटा परिवार द्वारा आयोजित "रिषभ राज संघोत्सव" का शुभ मुहूर्त प्रदान

कर्णावती यूनिवर्सिटी में गढ़सिवाना की योगिता (देविका) जैन को गोल्ड मेडल

तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद की वार्षिक सभा हुई सम्पन्न,प्रदीप बागरेचा बने नए अध्यक्ष

भाव अशुभ शुभ हो पहले POETRY

मिलावट के खिलाफ जागरूकता की जरूरत :- अशोक बाफना

अग्रवाल समाज का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट: मदुरै स्थित तथनेरी देवभूमि (श्मशान गृह) में वेटिंग हॉल का उद्घाटन 10 मार्च को

राजभवन में हुआ PYS का 212वां सेशन — आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरिश्वरजी म.सा. ने दी “ब्लैक बॉक्स” के ज़रिए खुद को समझने की सीख

पत्नी की याद में समर्पण की मिसाल: चूरू के व्यापारी निर्मल सेठिया ने यूके में रचा इतिहास

धर्म जड़ नहीं, एक प्रवाह है- आचार्य श्री उदय वल्लभ सूरीजी म.सा. का गिरधर नगर में प्रेरणादायक प्रवचन