आप स्वयं का साथ चाहिए,
आप स्वयं का साथ चाहिए,
आप स्वयं का साथ चाहिए,
VIMAL PITLIYA
पैसा इज्जत नाम और शोहरत, ऊंचा ओहदा अच्छी सोहबत,
नार हंसी हो घर हो अच्छा, हमसे प्यार करे सब सच्चा,
कभी न उलझन जीवन में हो,
बस सुलझे हालात चाहिए,
आप स्वयं का साथ चाहिए,
आप स्वयं का साथ चाहिए,
1. सूत्र प्रथम है प्रसन्नता का,सोच हमारी सार्वजनिक हो,
अपने कारण नहीं दुखे दिल कोई अपना हो पथिक हो,
खुश रहने का सबके दिल में, एक अदद जज्बात चाहिए,
आप सभी का साथ चाहिए,
आप स्वयं का साथ चाहिए,
2. छोटा सा है नियम दूसरा चाह नहीं हो हद से ज्यादा,
जितनी चादर पांव पसारो अतिक्रमण कर करो ना वादा,
अपने अधिकारों में खुश हो, संतुष्टि अभिजात चाहिए,
आप स्वयं का साथ चाहिए,
आप स्वयं का साथ चाहिए।
3. नियम तीसरा मेहनत हिम्मत,दूर दृष्टि और अनुशासन का,
कार्य हुए सब प्रामाणिकता से,आध्यात्मिक जीवन यापन का,
लौकिक जिम्मेदारी के संग, धर्म ध्यान सौगात चाहिए,
आप स्वयं का साथ चाहिए,
आप स्वयं का साथ चाहिए,
4. है चतुर्थ गुर मूल्यांकित हो,प्रेम प्यार और भाई चारा,
सर्वे भवंतु सुखीनः स्वर बन जाए जीवन का नारा,
घृणा द्वेष के के घोर तिमिर में,आलोकित नव प्रभात चाहिए,
आप स्वयं का साथ चाहिए,
आप स्वयं का साथ चाहिए,
5. नियम पांचवा निज शासन पाबंदी हो खान-पान पर,
गलत ना बोले गलत ना खाएं,ताला हो अपनी जुबान पर,
इस ताले में चाबी का उपयोग "विमल" सानुपात चाहिए,
आप स्वयं का साथ चाहिए,
आप स्वयं का साथ चाहिए,
आप स्वयं का साथ चाहिए,

सुन्दर अभिव्यक्ति
जवाब देंहटाएंसुंदर गीत
जवाब देंहटाएं