होटल विशाला मे सिवाना मित्रो का मिलन
सिवाना के मित्रों ने अहमदाबाद में राजस्थानी संस्कृति का उठाया लुत्फ़
अहमदाबाद के सरखेज स्थित विशाला होटल में सिवाना के मित्रों ने एक यादगार पारंपरिक राजस्थानी भोजन समारोह का आयोजन किया। इस आयोजन में सभी मित्रो ने न केवल स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया, बल्कि समृद्ध राजस्थानी संस्कृति और लोक परंपराओं की जीवंत झलक भी देखी। कार्यक्रम की शुरुआत राजस्थानी रीति-रिवाजों के साथ हुई। जैसे ही सभी का आगमन हुआ, "राम-राम सा" और "गणी खम्मा" जैसे पारंपरिक सम्बोधनों के साथ गुलाब का फुल देकर आत्मीय स्वागत किया गया। होटल के सभी कर्मचारी राजस्थानी वेशभूषा में सुसज्जित थे, जिससे पूरा माहौल एक पारंपरिक राजस्थानी गांव जैसा प्रतीत हुआ।
भोजन की व्यवस्था भी पूरी तरह से पारंपरिक थी। ज़मीन पर पाट बिछाकर पत्तल और दोने में शुद्ध राजस्थानी व्यंजन परोसे गए। पारंपरिक स्वाद से भरपुर व्यंजनों ने सभी का मन मोह लिया। भोजन के बाद विश्राम के लिए खाटों की विशेष व्यवस्था ने मेहमानों को ग्रामीण परिवेश की अनुभूति कराई।
होटल में प्राचीन बर्तनों का एक दुर्लभ संग्रह भी प्रदर्शित किया गया है जो पुराने समय की समृद्ध विरासत की कहानी कह रहा था। यह स्थल पहले भी कई नामचीन हस्तियों की मेज़बानी कर चुका है, जिससे इसकी ऐतिहासिक महत्ता और बढ़ जाती है।
सभी मित्रो ने एक-दूसरे के साथ खुलकर गपशप की और इस अनोखे पारंपरिक माहौल का भरपूर आनंद उठाया। सिवाना के मित्रों द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल राजस्थानी संस्कृति के संरक्षण का संदेश देता है, बल्कि आपसी प्रेम और सौहार्द की भावना को भी प्रगाढ़ करता है। यह आयोजन सभी मित्रो के दिलों में हमेशा के लिए एक खूबसूरत याद बनकर बस गया।

.jpeg)





.jpeg)


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें