राज भवन में राजस्थान स्कूल अहमदाबाद का दो दिवसीय वार्षिक उत्सव संपन्न
अहमदाबाद के शाहीबाग स्थित राज भवन में राजस्थान स्कूल द्वारा आयोजित दो दिवसीय वार्षिक उत्सव शिक्षा, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना का बेहद प्रभावशाली उदाहरण बनकर सामने आया। इस भव्य आयोजन में अहमदाबाद की मेयर प्रतिभा बेन जैन, डिप्टी मेयर जतिन पटेल एवं असरवा की विधायक व कैबिनेट मंत्री दर्शना बेन वाघेला की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, वहीं शाहीबाग वार्ड के कॉर्पोरेटर भरत भाई पटेल एवं जश्मीन बेन भावसार भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बच्चों द्वारा जंगल थीम पर पर्यावरण संरक्षण, चार युग—सतयुग, त्रेता, द्वापर और कलियुग पर आधारित नाट्य, संसद के बजट सत्र व न्यूज़ रिपोर्टिंग, परिवारिक नाट्य और अंत में रंगारंग गरबा की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को बांधे रखा, जिसमें हर कार्यक्रम एक गहरा और शिक्षाप्रद संदेश दे रहा था। पूरे आयोजन में विद्यालय के चेयरमैन गणपतराज जी चौधरी, को-चेयरमैन बाबूलालजी शेखानी, सचिव दीपचंदजी बाफना एवं सह-सचिव राजेंद्रजी बागरेचा की गरिमामय उपस्थिति रही और विद्यालय प्रशासन व शिक्षकों की मेहनत हर प्रस्तुति में साफ नजर आई। बतौर अतिथि उपस्थित दिनेश देवड़ा धोका (स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक) ने कार्यक्रम को दिल को छू लेने वाला बताते हुए कहा कि यह उत्सव केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला आयोजन है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें